विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजौंद पूंडरी मार्ग पर जंगली कीकर बने दुर्घटना की वजह, लोगों ने प्रशासन से की अपील

Published: Thu, 12 Jun 2025 02:56 PM (IST)

राजौंद के पूंडरी मार्ग पर संतोख माजरा गांव के पास सड़क किनारे जंगली कीकर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने ...और पढ़ें

राजौंद-पूंडरी मार्ग पर सड़क पर झाड़ियों के होने से बढ़ रहे हादसे
राजौंद-पूंडरी मार्ग पर सड़क पर झाड़ियों के होने से बढ़ रहे हादसे

HighLights

  1. जंगली कीकर से सड़क पर खतरा
  2. रात में दुर्घटना का डर
  3. प्रशासन से कार्रवाई की मांग

संवाद सूत्र, राजौंद। पूंडरी मार्ग पर गांव संतोख माजरा के पास व पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े जंगली कीकरों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आलम यह है कि कोई भी वाहन चालक यहां से रात को गुजरता है तो बिना चोट लगे नहीं गुजर सकता।

क्योंकि इन कीकरों की टहनियों सड़क की तरफ फैली हुई हैं। कवर पाल, नरेश, राजेश राणा, राजेंद्र ने बताया कि पेट्रोल पंप के आसपास तो यह जंगली कीकर बिल्कुल सड़क की ओर लटके हुए हैं। जिससे वाहनों को तो नुकसान होता ही है। इसके अलावा कई बार अनजान वाहन चालक रात को इनकी चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं।

नगर वासियों ने बताया कि विभाग को यहां से यह जंगली कीकर हटाकर रास्ता साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क के कुछ हिस्से में पानी भरा रहता है अगर अनजाने में दूसरी साइड में चलते हैं तो वहां काफी जंगली कीकर सड़क पर फैले हुए हैं। जिससे दुर्घटना होने का हर समय भय बना रहता है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन जंगली कीकरों की टहनियों को काटकर रास्ता दुरुस्त किया जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।