यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kaithal: बुझ गया घर का इकलौता चिराग! सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Accident in Kaithal खेत में चाय देने के लिए जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बाइक पर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे निकला तो साकरां की तरफ स ...और पढ़ें

HighLights
- कैथल में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
- ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
- खेत में चाय देने जा रहा था युवक
जागरण संवाददाता, कैथल। Accident in Kaithal: खेत में चाय देने के लिए जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव कौल निवासी सतबीर सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह खेती का काम करता था। 34 वर्षीय मंदीप उसका इकलौता बेटा था।
खेत में चाय देने जा रहा था युवक
26 जनवरी को दोपहर के समय वह और उसका बेटा मंदीप बाइक पर खेत में चाय देने के लिए जा रहे थे। रास्ते में वह साकरां रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसे गांव का चौकीदार ओमप्रकाश मिल गया। उसने बेटे मंदीप को कहा कि उसके चाचा बलबीर की चाय खेत में दे आओ।
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
उसका बेटा बाइक पर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे निकला तो साकरां की तरफ से आ रहे पंजाब नंबर के एक ट्रक ने लापरवाही और तेजगति से चलाते उसके बेटे की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मंदीप के सिर में गंभीर चोट लगी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: INDI गठबंधन के लिए एक और झटका, पंजाब के बाद AAP ने हरियाणा में भी किया अकेले चुनाव लड़ने का एलान
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हालांकि मंदीप ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई। हादसे के बाद मंदीप को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सड़क हादसे में माता-पिता का इकलौता बेटा चला गया। जांच अधिकारी एएसआइ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।