विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में सड़क हादसा, राइस मिल में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:07 PM (IST)

कैथल-पटियाला मार्ग पर गांव पोलड़ के पास एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक अमरजीत की मौत हो गई। अज्ञात ...और पढ़ें

राइस मिल में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत।

राइस मिल में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत।

जागरण संवाददाता, कैथल। गांव पोलड़ के पास कैथल-पटियाला मार्ग पर देर रात एक वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव फिरोजपुर निवासी अमरजीत के रूप में हुई है।

वह राइस मिल में मजदूरी का काम करता था और काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर सीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।

परिजनों ने बताया कि अमरजीत देर रात मोटरसाइकिल पर कैथल-पटियाला मार्ग से गुजर रहा था। गांव पोलड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीवन थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अमरजीत अविवाहित था। उसके माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं।

परिवार में माता-पिता के अलावा उसकी एक बहन है। वह अपनी बहन का इकलौता भाई था। अमरजीत एक राइस मिल में मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। सीवन थाना प्रभारी एसआई मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस को देर रात गांव पोलड़ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। स्वजन के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।