विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचला, हादसे में सरकारी स्कूल की दीवार भी गिरी

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:46 PM (IST)

करनाल के गांव कैलाश में ई-रिक्शा का इंतजार कर रही एक 40 वर्षीय महिला को पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ...और पढ़ें

करनाल में ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचला। सांकेतिक फोटो

करनाल में ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचला। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. कैलाश गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत।

  2. हादसे में सरकारी स्कूल की दीवार भी ढह गई।

  3. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, करनाल। गांव कैलाश में ई-रिक्शा का इंतजार कर रही 40 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से सरकारी स्कूल की दीवार भी गिर गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है और ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। ट्राली में पराली भरी हुई थी।

कैलाश गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी रीटा (40) लोगों के घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण करती थी। वह खुद सफाई कर्मचारी है। उसकी 3 बेटियां और एक बेटा है। हादसे से पांच मिनट पहले ही उसकी पत्नी से बात हुई थी।

वह करनाल जाने के लिए ई-रिक्शा के इंतजार में सरकारी स्कूल के पास खड़ी थी। इस दौरान पराली से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली चालक आया और उसकी पत्नी को टक्कर मार दी। उसके पत्नी के सिर से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया और उसकी पत्नी की मौत हो गई। इतना ही नहीं ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी और उसकी टक्कर से सरकारी स्कूल की दीवार भी गिर गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।