विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में प्रिंटर लगाकर छाप रहा था 200 और 100 रुपये के नकली नोट, एक गलती और चढ़ गया पुलिस के हत्थे

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 09:21 AM (IST)

बुटाना पुलिस ने पानीपत निवासी कुलदीप को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 रुपये ...और पढ़ें

नकली नोटों के साथ पानीपत का एक आरोपित गिरफ्तार। फाइल फोटो

नकली नोटों के साथ पानीपत का एक आरोपित गिरफ्तार। फाइल फोटो

HighLights

  1. पानीपत निवासी कुलदीप नकली नोटों के साथ गिरफ्तार।

  2. 200 रुपये के 250 नकली नोट बरामद हुए।

  3. नोट बनाने वाला प्रिंटर और सामान भी मिला।

जागरण संवाददाता, करनाल। थाना बुटाना पुलिस ने एक आरोपित को नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान कुलदीप निवासी गांव संजौली जिला पानीपत के रूप में हुई है।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान नकली नोट तैयार करने में प्रयोग होने वाला सामान भी बरामद किया है। कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

26 सितंबर को थाना बुटाना की टीम नीलोखेड़ी में संधीर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वोक्सवैगन कार को रोककर तलाशी ली।

कार की डिग्गी से 200-200 रुपये के आकार के 250 नकली नोट और इसी आकार के 16 कांच के टुकड़े बरामद हुए। इसके बाद थाना बुटाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बीमार होने के कारण पुलिस ने आरोपित कुलदीप को 22 अक्टूबर को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। सोमवार को न्यायालय में पेश जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 100 रुपये के नोट के आकार के सफेद कागज से भरा एक बैग और एक प्रिंटर बरामद किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।