Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौनी रॉय के साथ छेड़खानी के बाद एक्शन में पुलिस, जांच शुरू; मलाइका अरोड़ा भी कार्यक्रम में थीं शामिल

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 11:24 PM (IST)

    अभिनेत्री मौनी रॉय ने करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि फोटो खि ...और पढ़ें

    फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय और मलाइका अरोड़ा। फाइल फोटो

    फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय और मलाइका अरोड़ा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मौनी रॉय ने करनाल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

    2. फोटो के बहाने अनुचित स्पर्श और अभद्र व्यवहार हुआ।

    3. अभिनेत्री ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    जागरण संवाददाता, करनाल। टीवी सीरियल नागिन और फिल्म ब्रह्मास्त्र में अभिनय से पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय ने शहर के एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    आरोप है कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है, वे अपमानित महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान कुछ अधेड़ और बुजुर्ग पुरुषों ने फोटो खिंचवाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ, कमर पर हाथ रखा और आपत्ति जताने पर दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उन पर गुलाब के फूल फेंके गए और उनका नाम लेकर पुकारा गया।

    मौनी रॉय ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से दर्द साझा किया है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। करनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    चावल निर्यातक के बेटे की थी शादी

    वहीं, सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शुक्रवार की रात को होटल नूरमहल में तरावड़ी के बड़े चावल निर्यातक डबल चाबी के मालिक बाबी गोयल के बेटे अक्षत गोयल की शादी थी।

    मलाइका अरोड़ा ने भी दिया परफॉर्मेंस

    इस दौरान मौनी रॉय और मलाइका अरोड़ा को स्टेज परफोरमेंस के लिए बुलाया गया था। अभिनेत्री ने साफ कहा कि वह आमतौर पर नकारात्मक अनुभव साझा नहीं करतीं, लेकिन यह घटना उनकी सहनशीलता से बाहर थी।

    'मैं आहत हूं, अपमानित हूं और चाहती हूं कि प्रशासन इस असहनीय व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करे।' मौनी रॉय ने ये लिखा- घिन महसूस कर रही मौनी रॉय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबे नोट में लिखा- 'कल करनाल में एक इवेंट था और गेस्ट के व्यवहार से मैं घिन महसूस कर रही हूं, खासकर दो अंकल जो दादा की उम्र के हैं।

    खबरें और भी

    कर रहे थे गंदे इशारे

    जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ बढ़ी, अंकल और फैमिली के सदस्य (सभी पुरुष) फोटो खिंचवाते वक्त मेरी कमर पर हाथ रख रहे थे। जब मैंने कहा- ‘सर, प्लीज अपना हाथ हटाइए’, तो उन्हें यह पसंद नहीं आया।”

    स्टेज पर और भी बुरा हुआ मौनी रॉय ने स्टेज पर दो पुरुषों द्वारा की गई अभद्रता के बारे में बताते हुए लिखा- 'स्टेज पर तो और भी बुरा हुआ। दो अंकल सामने खड़े होकर अश्लील कमेंट्स कर रहे थे। गंदे इशारे कर रहे थे। नाम लेकर बुला रहे थे।

    मैंने जब इशारे से उन्हें मना किया तो वे मुझ पर गुलाब फेंकने लगे। इसके बाद मैं परफार्मेंस के बीच में ही स्टेज से बाहर जाने लगी, लेकिन फिर वापस आकर परफार्मेंस पूरी की। इसके बाद भी वे नहीं रुके और न ही परिवार या आयोजकों ने उन्हें वहां से हटाया।'

    स्टेज काफी ऊंची थी और नीचे लोग वीडियो बना रहे थे। सवालों के घेरे में आयोजक और सुरक्षा व्यवस्था इस घटना के बाद कार्यक्रम के आयोजकों की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    सोशल मीडिया पर लोग अभिनेत्री के समर्थन में सामने आ रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, करनाल पुलिस ने होटल प्रबंधन से कार्यक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज मांगी है। आयोजकों से भी इस बारे में संपर्क साधकर गलत हरकत करने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है।