यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Road Accident: करनाल में हाईवे पर पुलिया से टकराई कार, दंपती सहित तीन की गई जान; पुलिस कर रही मामले की जांच
Karnal Road Accident News असंध-करनाल हाईवे पर अलसुबह करीब तीन बजे एक गाड़ी पुलिया से टकराने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में ...और पढ़ें

HighLights
- करनाल में हाईवे पर पुलिया से टकराई कार।
- पति-पत्नी समेत तीन की मौत।
- कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।
- पुलिस ने दंपती का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंपे।
संवाद सूत्र, जलमाना (करनाल)। असंध-करनाल हाईवे पर गांव मंचूरी के पास अलसुबह करीब तीन बजे एक गाड़ी पुलिया से टकराने से दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिए हैं।
जबकि तीसरे मृतक जुझार सिंह का रविवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सालवन रोड स्थित डेरा मांगे वाला में रहने वाले जुझार सिंह की बाइक से गिरकर बाजू में चोट लग गई थी।
इलाज कराने जा रहे थे अस्पताल
शुक्रवार की रात 42 वर्षीय गुरजिंद्र सिंह और उसकी 38 वर्षीय पत्नी राज कौर, चचेरा भाई जुझार सिंह व भाभी रमनदीप कौर कार में सवार होकर परिवार सहित जुझार सिंह का इलाज करवाने के लिए करनाल के निजी अस्पताल के लिए रवाना हुए थे।
यह भी पढ़ें: खेलने गई थी बच्ची तब ही हुई लापता...फिर सरकारी स्कूल के झूले पर लटका मिला शव; रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल
डॉक्टरों ने सुबह ऑपरेशन करने की कही थी बात
वहां डॉक्टरों ने जुझार सिंह की बाजू में ज्यादा चोट होने के कारण सुबह ऑपरेशन करने की बात कही। चारों अस्पताल में सुबह आने की बात कहकर छुट्टी लेकर वापस असंध आ रहे थे।
कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
अल सुबह तीन बजे चारों कार में सवार होकर पक्काखेड़ा मंचूरी गांव के पास पुलिया के पास पहुंचे तो कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे लगे पोल और पुलिया से टकरा गई।
पुलिस ने दंपती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा
हादसे में दंपती गुरजिंद्र सिंह व राजकौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल 36 वर्षीय जुझार सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस (Haryana Police) ने दंपती का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिए।

