विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालगाड़ी के डिब्बे पर पतंग लूटने चढ़ा बच्चा, 25 हजार वोल्ट की तार से झुलसकर मौत

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 08:14 AM (IST)

करनाल में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पर पतंग लूटने चढ़े 14 वर्षीय बच्चे की 25 हजार वोल्ट ...और पढ़ें

करनाल: मालगाड़ी पर पतंग लूटते समय बच्चा 25 हजार वोल्ट की तार से झुलसा, मौके पर मौत

करनाल: मालगाड़ी पर पतंग लूटते समय बच्चा 25 हजार वोल्ट की तार से झुलसा, मौके पर मौत

HighLights

  1. 14 वर्षीय बच्चा पतंग लूटने मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा।

  2. 25 हजार वोल्ट की बिजली तार से करंट लगने से मौत।

  3. शरीर बुरी तरह झुलसा, सिर पर गंभीर चोटें आईं।

जागरण संवाददाता, करनाल। रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार शाम मालगाड़ी के डिब्बे पर पतंग लूटने चढ़े 14 वर्षीय बच्चे की 25 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने से बच्चे का शरीर बुरी तरह झुलस गया और उसके कपड़े भी जल गए।

हादसे के दौरान मालगाड़ी के डिब्बे से नीचे गिरने के कारण उसके सिर पर भी गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। देर शाम तक मृतक बच्चे की पहचान नहीं हो पाई थी।

जीआरपी से एएसआइ योगिता के अनुसार, सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के पास एक बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव के पास दो पतंग भी पड़ी मिलीं।

प्रारंभिक आशंका है कि बच्चा पतंग लूटने या उतारने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ा होगा। इसी दौरान वह रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आ गया।

करंट लगने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिरने से उसके सिर पर भी चोट लगी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।