Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: CM मनोहर लाल ने करनाल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया रैन बसेरा; दिए 2.5 लाख रुपये

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 10:54 PM (IST)

    शनिवार रात अचानक करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचे सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) की दरियादिली देखने को मिली। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जरुरतमंदों को अपनी सिक ...और पढ़ें

    CM मनोहर लाल ने करनाल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दरियादिली।
    CM मनोहर लाल ने करनाल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दरियादिली।

    जागरण संवाददाता, करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार रात अचानक करनाल रेलवे स्टेशन के बाहर का दौरा किया। यहां ठंड में बैठे बेसहारा लोगों को देखकर उन्होंने तत्काल इन्हें रैन बसेरा में शिफ्ट करने का निर्देश दिया और इसके लिए अपनी खुद की सिक्योरिटी में लगी गाड़ी के माध्यम से उन्हें रैन बसेरा तक पहुंचाया। इस दौरान मुख्यमंत्री वहीं मौजूद रहे।

    उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ लोग खुले में रात बिताते हैं। ऐसे में स्वयं यहां आकर इसका जायजा लिया। यहां काफी संख्या में लोग बाहर बैठे थे। ऐसे में इन्हें तत्काल रैन बसेरा पहुंचाया गया। वहीं, जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि इन लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था रैन बसेरा में की जाए।

    मानवता के नाते मदद करना फर्ज: CM

    उन्होंने कहा कि आज लोहड़ी का त्योहार है ऐसे में इन्हें मूंगफली व अन्य खाद्य सामग्री देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों की खाने की व्यवस्था करने के लिए ढाई लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। दिन में ये लोग अपने-अपने काम पर जाएंगे और रात्रि के समय रैन बसेरा में रहेंगे।

    ये भी पढ़ें: Haryana: 'विज के गृह जनपद में ही स्वास्थ्य सेवा बदहाल', आप प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा की स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाए सवाल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवता के नाते जरुरतमंद लोगों की मदद करना हमारा फर्ज बनता है, इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आना चाहिए।

    ये अधिकारी रहे मौजूद

    इस दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इन लोगों को राम नगर के रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया। इस कार्य में मुख्यमंत्री सिक्योरिटी की गाड़ी लगी रही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, रेणु बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा, एडीसी वैशाली शर्मा आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Chandigarh: 31 जनवरी तक खुलेगा स्वामित्व शिकायत का पोर्टल, संपत्ति से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान