Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnal News: सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा रोडवेज बस में किया सफर, यात्रियों से की बातचीत, ढाबे पर रुककर खाया मूंग का हलवा

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:58 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने रोडवेज बस में सफर किया इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत करके अपने अनुभव को साझा किया। वहीं स ...और पढ़ें

    सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा रोडवेज बस में किया सफर।
    सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा रोडवेज बस में किया सफर।

    जागरण संवाददाता, करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से चंडीगढ़ तक का सफर बस में सवार होकर किया। उन्होंने हरियाणा रोडवेज की बस से टिकट लेकर यात्रियों के साथ अंबाला कैंट तक सफर किया। साथ ही उन्होंने बस में सफर कर रहे यात्रियों से बात भी की।

    मुख्यमंत्री बस में सफर करते हुए यात्रियों के साथ अपने अनुभव साझा किए, इसके साथ ही बस के कंडक्टर से भी बात कर ई- टिकटिंग की व्यवस्था को समझा। बस में सीएम मनोहर लाल को सफर करता देखकर लोग काफी खुश नजर आए और लोग अपने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए भी नजर आए। वहीं, कुछ लोग अपने परिजनों से मोबाइल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बात कराते हुए दिखे।

    मूंग का हलवा खाने को रुके सीएम मनोहर लाल

    इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने एक ढाबे पर रुककर भी आम जनता से बात की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपने छोटे से टी स्टाल पर देखकर मुख्तयार सिंह भी चौकन्ने रह गए। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अरे बेटा डरने की जरूरत नहीं, हम तो तेरी दुकान का मशहूर मूंग दाल का हलवा टेस्ट करने आए। जिस पर मुख्तयार सिंह भी खुशी-खुशी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके काफिले में शामिल लोगों को मूंग दाल का हलवा खिलाते हैं। सीएम मनोहर लाल इसके बाद दुकानदार को एक हजार रुपये की राशि स्नेह स्वरूप देते हैं।

    ये भी पढ़ें: 'मुझे फांसी चढ़ा दो, गोली मार दो लेकिन...', बीजेपी पर हमलावर होते हुए केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्तयार सिंह से वार्तालाप भी किया और पूछा कि अगर कोई समस्या है तो वह उसके बारे में बता सकता है। लेकिन मुख्यतार सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में सभी कुछ बढ़िया चल रहा है।

    खबरें और भी

    चार साल पहले भी मोची की दुकान पर रुके थे सीएम

    उल्लेखनीय है कि चार वर्ष पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब शाहाबाद दौरे पर आए थे तो शाहाबाद में आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एक मोची के पास रूके थे। जोकि छाते के नीचे बैठ जूते पालिश कर रहा था। जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उस मोची से बातचीत की और उस मोची के लिए एक नया खोखा स्थापित करने के निर्देश दिये। जिस पर आज भी वह मोची उस खोखे में बैठकर जूते गांठने का काम करता है।

    ये भी पढ़ें: Bigg Boss विनर एल्विश यादव के मामले पर बोले हरियाणा सीएम मनोहर लाल, कहा- 'पुलिस कर रही जांच, दोषी होंगे तो मिलेगी सजा'