विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: 'कांग्रेस ने हमेशा किया डॉ. आंबेडकर का अपमान', CM नायब सैनी ने परिवारवाद को लेकर कही ये बात

Published: Sun, 14 Apr 2024 06:43 PM (IST)

विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान ...और पढ़ें

CM नायब सैनी ने कांग्रेस के परिवारवाद को लेकर कही ये बात।
CM नायब सैनी ने कांग्रेस के परिवारवाद को लेकर कही ये बात।

जागरण संवाददाता, करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पवित्र संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर जनकल्याण के कार्य कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने हमेशा डॉ. आंबेडकर का अपमान करने का काम किया। डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न गैर कांग्रेसी सरकार के समय दिया गया था।

बाबा आंबेडकर का राह पर चल रही डबल इंजन की सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर हर व्यक्ति हर वर्ग को समान अधिकार देने का काम किया। भाजपा की डबल इंजन सरकार उसी रास्ते पर चलकर जन सेवा कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट काल में 80 करोड़ परिवारों को राशन देने की योजना शुरू की। चार करोड़ से ज्यादा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए। घर-घर जल पहुंचाने का कार्य भी पीएम मोदी ने ही किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरियां युवाओं को दी। साढ़े नौ साल में बहुतेरी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।

परिवार को आगे बढ़ाने की कांग्रेस की सोच- नायब सैनी

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संकल्प लें कि इस बार मनोहर लाल को देश में सबसे ज्यादा वोटों से जितवा कर लोकसभा में भेजेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस की सोच एक परिवार को आगे बढ़ाने की रही है।

आंबेडकर एक विचारधारा- पूर्व सीएम मनोहर लाल

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर एक विचारधारा हैं। उन्होंने अंग्रेजी विचारधारा से देश की जनता को आजादी दिलाने का काम किया। वोट का अधिकार डा. आंबेडकर की देन है। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्णलाल पंवार, विधायक हरविंद्र कल्याण, जिला प्रधान योगेंद्र राणा, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, संजय बठला, निर्मल बैरागी, अमरनाथ सौदा, जिलेराम शर्मा व सुभाष चंद्र मौजूद रहे।

मनोहर लाल ने कांग्रेस के परिवारवाद पर साधा निशाना

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा। कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा कहते है कि पिछले लोकसभा चुनाव में वह और उनका पुत्र दीपेंद्र हुड्डा अलग अलग सीट से चुनाव लड़े थे। इस वजह से वह दोनों सीट हार गए।

अब वह सिर्फ रोहतक से अपने पुत्र को चुनाव लड़वाना चाह रहे हैं। ताकि उसको जीत दिलवा सके। उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। उन्हें पूरे प्रदेश की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी के अब की बार 400 पार के नारे को सफल बनाना है। कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं।

ये भी पढ़ें: Fatehabad News: PWD की लापरवाही वाहन चालकों के लिए बन रही मुसीबत, रिफ्लेक्टर न होने से हो रहे सड़क हादसे

ये भी पढ़ें: Kaithal Crime: प्‍यार में युवक हुआ ठगी का शिकार, लिव इन में रह रही युवती ने रची साजिश; जाल में फंसा ले उड़ी लाखों रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।