Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'लोकसभा में किया हाफ, विधानसभा में करेंगे साफ', भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 03:31 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव (Haryana Assembly Election) होने वाला है। चुनाव को लेकर नेताओं को एक-दूसरे पर जुबानी हमला जारी है। हर ...और पढ़ें

    भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
    भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अक्टूबर में होगा हरियाणा विधानसभा का चुनाव
    2. हुड्डा ने 15 सवालों की चार्जशीट पर भाजपा से जवाब मांगा
    3. डबल इंजन से भाजपा-जजपा ने लूटने का काम किया- चौधरी उदयभान

    जागरण संवाददाता, करनाल। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कर्णनगरी से कांग्रेस के प्रदेशव्यापी हरियाणा मांगे हिसाब अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला किया।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में हरियाणा में हाफ किया है और अब विधानसभा चुनाव में साफ कर देंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी 15 सवालों की चार्जशीट पर भाजपा सरकार से जवाब मांगा।

    दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से पूछा सवाल

    अभियान की शुरुआत पर आयोजित जनसभा में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, भाजपा सरकार जवाब दे कि देश में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी हरियाणा में क्यों है? केंद्र ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा? घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा व ड्रग्स का काला साम्राज्य?

    उन्होंने सवाल किया कि देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों है। चार्जशीट में सवाल पूछा गया है कि भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ रुपयों के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों हुए हैं।

    चौधरी उदयभान ने भी साधा निशाना

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी का झंडा भेंट करके अभियान की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की हुई। अग्निपथ और कौशल निगम के जरिये पक्की नौकरियां समाप्त की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा उनसे जवाब मांग रहा है कि देश में सबसे ज्यादा अपराध दर हरियाणा में क्यों है?

    यह भी पढ़ें- Amit Shah Haryana Visit: महेन्द्रगढ़ पहुंचे गृहमंत्री का CM ने किया स्वागत, प्रदेश के इस वोट बैंक पर साधेंगे निशाना

    भाजपा-जजपा ने लूटने का काम किया- चौधरी उदयभान

    करनाल और पानीपत समेत पूरे प्रदेश में रोजाना व्यापारियों को फिरौती के फोन आ रहे हैं। उनसे लाखों करोड़ों की रंगदारी व फिरौतियां मांगी जा रही है। हर वर्ग को सड़क पर क्यों आना पड़ा है। 5000 स्कूल बंद कर दिए जिसके खिलाफ छोटे-छोटे बच्चों को सड़कों पर धरना देना पड़ा।

    खिलाड़ी बेटियों ने न्याय मांगा तो उनको दिल्ली की सड़कों पर घसीटा गया। सरकार का काम न्याय दिलाने का होता है। डबल इंजन से भाजपा-जजपा ने लूटने का काम किया। चुनाव के पहले जब इनका गठबंधन टूटा तो भाजपा कह रही है जजपा के घोटालों की जांच कराएंगे और जजपा कह रही भाजपा के घोटाले के राज बताएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- JJP Leader Murder Case: जजपा नेता हत्याकांड में चार की गिरफ्तारी, गुजरात में पकड़े गए साजिशकर्ता; मुख्य शूटरों की तलाश जारी