Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, एक दिवसीय उपवास रख जताया विरोध 

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 06:54 PM (IST)

    कांग्रेस ने करनाल में 'मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान' के तहत सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी चौक पर एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र व राज्य सरकार क ...और पढ़ें

    मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का धरना

    मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का धरना

    HighLights

    1. कांग्रेस ने करनाल में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत धरना दिया

    2. एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया

    3. कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई

    जागरण संवाददाता, करनाल। कांग्रेस पार्टी की ओर से करनाल के महात्मा गांधी चौक पर 'मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान' के अंतर्गत सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

    इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण जिलाध्यक्ष डा. राजेश वैद्य ने की।

    मनरेगा को कमजोर करने का आरोप

    धरना प्रदर्शन महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 11:30 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई।

    शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को न तो समय पर रोजगार मिल रहा है और न ही पूरी मजदूरी समय पर दी जा रही है।

    सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी

    पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की देन है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को सम्मानजनक रोजगार देना था। ग्रामीण जिलाध्यक्ष डा. राजेश वैद्य ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मनरेगा को मजबूत नहीं किया, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करेगी।

    खबरें और भी

    प्रोटेस्ट में कांग्रेस के ये नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, सतपाल रोड, मनोज वधवा, राजेश चौधरी, राजेन्द्र बल्ला, ओम प्रकाश सलूजा, तेजेंद्र मान, नीरज हुड्डा, संदीप महाजन, प्रदीप पुनिया, रामफल, अनिल शर्मा, जीतराम कश्यप, डॉ. नवजोत कश्यप, राजीव कांबोज, बिंद्र पोसवाल, ललित आहूजा, संदीप, डॉ. रामफल, डा. संजय तरावड़ी, जसबीर पान्नू, बलजीत चौहान, दिलशेर डाचर, श्रवण पोसवाल, जितेन्द्र पांचाल और विनोद तितोरिया आदि मौजूद रहे।