Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanteras 2023: धनतेरस पर आज होगी धनवर्षा, हरियाणा में इतने अरब के कारोबार की उम्मीद, इन चीजों की बढ़ी मांग

    By Ashwani SharmaEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 05:15 AM (IST)

    व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर व्यापार का ग्रॉफ एकाएक बढ़ जाएगा। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल जाएंगे। धनतेरस के बाद छोटी दीपावली व दीपावली पर ...और पढ़ें

    धनतेरस पर होगी धनवर्षा, 125 करोड़ के कारोबार की उम्मीद।
    धनतेरस पर होगी धनवर्षा, 125 करोड़ के कारोबार की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, करनाल।  कोरोना काल के चलते व्यापार में आई मंदी के बादल इस त्योहारी सीजन में छंटने के आसार है। अब धनतेरस पर धनवर्षा की उम्मीद जगी है। करनाल में अलग अलग क्षेत्र में 125 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, हरियाणा में अरबों के कारोबार की उम्मीद है, जिसमें सबसे ज्यादा कारोबार आटोमोबाइल क्षेत्र में होगा। क्योंकि, इस दिन करोड़ों रुपये की कारें लेने के लिए लोग कतार में हैं।

    व्यापार में ग्राफ बढ़ने की आस 

    व्यापारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर व्यापार का ग्रॉफ एकाएक बढ़ जाएगा। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल जाएंगे। धनतेरस के बाद छोटी दीपावली व दीपावली पर भी व्यापार में ग्राफ बढ़ने की आस है। कोरोना काल की शुरूआत के बाद से यह चौथा त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने कई ऑफर निकाले हैं। जबकि स्थानीय स्तर के व्यापारियों ने भी अपने अपने स्तर पर त्योहारी सीजन को भूनाने के लिए कई स्कीम निकाली है। इसका प्रचार भी किया जा रहा है।  ताकि उनका उत्पाद ज्यादा से ज्यादा बिके। व्यापारियों का कहना है कि अभी उम्मीद के अनुसार बाजार की गति चल रही है।

    ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों के ऑफर

    हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान कृष्ण लाल तनेजा का कहना है कि त्योहारी सीजन से व्यापारियों को काफी आस है। क्योंकि कोरोना के बाद से बाजार उम्मीद के विपरित ही प्रदर्शन करता आया है। इस सीजन के उफान पर जाने की सभी आस लगाए हुए हैं। उम्मीद है कि इस दिन सभी क्षेत्रों को मिलाकर 125 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। इसके बाद सराफा बाजार व्यापार के मामले में दूसरे नंबर पर रह सकता है। इसके साथ ही इलेट्रोनिक्स व बर्तन बाजार में कारोबार होगा।

    धनतेरस में रजिस्ट्री का आकंड़ा दोगुना

    कई करोड़ की रजिस्ट्री भी होगी धनतेरस पर जमीन खरीदने का चलन भी सामने आया है। इस दिन रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग टोकन लेने की होड़ में है। तहसील भी सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए इस दिन अधिक से अधिक रजिस्ट्री करने की व्यवस्था करवा रही है। इसके चलते कर्मचारी देर शाम तक कार्यालय में ड्यूटी पर रह सकते हैं। अमूमन एक दिन में करीब 60 तक रजिस्ट्री होती है, लेकिन धनतेरस पर यह आंकड़ा दोगुना होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: 'मोदी शेर है, तुमसे जो बन पड़े कर लो', इटारसी में स्मृति इरानी ने दी कांग्रेस को चुनौती