Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर और मुख्यमंत्री सैनी ने संभाला प्रचार का मोर्चा, मतदाताओं की धड़कन सुन साध रहे चुनावी रण

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:42 PM (GMT+05:30)

    मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने करनाल प्रवास (Loksabha Election 2024) के दौरान निर्मल कुटिया गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु दरबार के समक्ष शीश ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व सीएम मनोहर और मुख्यमंत्री सैनी ने संभाला प्रचार का मोर्चा।
    Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व सीएम मनोहर और मुख्यमंत्री सैनी ने संभाला प्रचार का मोर्चा।

    HighLights

    1. निर्मल कुटिया गुरुद्वारे पहुंचे सीएम सैनी।
    2. पूर्व सीएम ने भी संभाला हुआ है प्रचार का दारोमदार।
    3. दुर्गा अष्टमी पर विशेष आराधना।

    संवाद सहयोगी, करनाल। (Haryana Lok Sabha Election 2024 Hindi News) बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच जिले में भाजपा नेतृत्व लोकसभा चुनाव जीतने की खातिर सधी रणनीति पर अमल कर रहा है। शहरी क्षेत्र के साथ गांव-देहात में जनाधार बढ़ाने के लिए दौरों का सिलसिला जोरों पर है।

    निर्मल कुटिया गुरुद्वारे पहुंचे सीएम सैनी

    इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने करनाल प्रवास के दौरान निर्मल कुटिया गुरुद्वारे पहुंचे। यहां पर उन्होंने गुरु दरबार में सिर झुकाया और साथ ही सिख गुरुओं से आर्शीवाद भी लिया।

    पूर्व सीएम ने भी संभाला हुआ है प्रचार का दारोमदार

    इसके अलावा बतौर लोकसभा प्रत्याशी पूरे लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं कमान संभाले हुए हैं तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को एक बार फिर दोनों शीर्ष नेता करनाल में कई गतिविधियों में भाग लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति को धार दिया।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: अफसरशाही पर सख्त हुए सीएम नायब सैनी, बोले- 'जनता की शिकायतों का तुरंत करें समाधान'

    मनोहर लाल का दूसरा दौरा 

    मनोहर पानीपत के मतलौडा से क्लस्टर जनसभाओं की शृंखला का दूसरा दौर शुरू किया। जिसके बाद करनाल जिले में असंध, इंद्री शहर और तरावड़ी शहर के कार्यकर्ताओं से उनका संवाद होगा। इससे पूर्व वह निरंतर चार दिन तक लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं का दौरा करके इन क्षेत्रों की नब्ज टटोल चुके हैं।

    दुर्गा अष्टमी पर विशेष आराधना

    पूर्व सीएम की तर्ज पर मौजूदा मुख्यमंत्री और करनाल विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी स्थानीय सामाजिक व धार्मिक परिदृश्य में भी लगातार सक्रियता बढ़ा रहे हैं। वह मंगलवार को करनाल शहर में अपने अनन्य सेवा भाव के लिए निर्मल कुटिया गुरुद्वारे पहुंचे। इसके दोपहर बाद श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर भी पहुंचेंगे।

    खबरें और भी

    इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर शक्ति आराधना के विशिष्ट पर्व दुर्गा अष्टमी के दृष्टिगत उनके लिए मंदिर के प्रमुख संत पीयूष मुनि महाराज की ओर से विशेष आराधना रखी गई है। कार्यक्रम में श्री आत्म मनोहर पीयूष गुरुभक्त परिवार तथा संबद्ध संस्थाओं की ओर से मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'भाजपा ने कांग्रेस की तरह छोटे नारे नहीं दिए,' पूर्व CM मनोहर लाल का हमला