Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: रूस में फंसे करनाल के हर्ष, भारतीय दूतावास से लगा रहे मदद की गुहार, मेल का नहीं मिल रहा कोई जवाब

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 12:55 PM (IST)

    रूस में हुए हालिया आतंकी हमले में जिसमें वहां के एक शॉपिंग मॉल में ब्लास्ट किया गया। इसमें अभी तक दर्जनों लोगों के मरने की खबर है। इसी में करनाल के हर ...और पढ़ें

    Karnal News: रूस में फंसे करनाल के हर्ष, भारतीय दूतावास से लगा रहे मदद की गुहार। फाइल फोटो
    Karnal News: रूस में फंसे करनाल के हर्ष, भारतीय दूतावास से लगा रहे मदद की गुहार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, करनाल। रूस में फंसे करनाल (Karnal News) के हर्ष और पंजाब के सात भारतीय युवाओं की स्वदेश वापसी के प्रयास जारी हैं। यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस में शॉपिंग मॉल पर हुए हालिया आतंकी हमले (Russia Shopping Mall Blast) के बाद वहां हालात और अधिक बिगड़ते चले जा रहे हैं। रूस स्थित भारतीय दूतावास से हर्ष के स्वजन लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं।

    मेल भेजने के अलावा उनके पास संपर्क का कोई माध्यम नहीं है। करीब एक माह पूर्व दूतावास के अधिकारियों ने उनसे हर्ष के वीजा और आधार कार्ड सहित अन्य जानकारियां मांगी थी लेकिन तब से अब तक उनकी ओर से कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला है। हर्ष के स्वजन उपायुक्त से भी मिल चुके हैं।

    इसके बाद खुफिया विभाग की ओर से भी उनके मामले में विवरण लिया गया लेकिन इसके बाद बात आगे नहीं बढ़ पा रही है। हर्ष की ओर से परिवार को अंतिम बार पांच दिन पहले संदेश मिला था, जिसके बाद संपर्क टूटा हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Cabinet Meeting: 'आचार संहिता के बीच लोगों को न हो कोई परेशानी...', CM नायब के नए मंत्रियों को निर्देश

    हर्ष व अन्य भारतीयों की वापसी को लेकर अधर में लटके इस मामले में स्वजन ने रूस स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) से संपर्क किया तो रूसी सरकार ने सभी भारतीयों को यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के मोर्चे से तो हटा लिया। लेकिन अब रूस ने सभी भारतीयों को बंकर की खोदाई में लगा दिया है। युवाओं की अपने स्वजन से भी बात नहीं हो पा रही है।

    खबरें और भी

    मेल का नहीं मिल रहा प्रत्युत्तर

    हर्ष के भाई साहिल ने बताया कि पांच दिन पूर्व मिले मैसेज के बाद से हर्ष या अन्य भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा। इसी तरह रूस स्थित भारतीय दूतावास ने एक माह पूर्व मेल के माध्यम से हर्ष से जुड़े दस्तावेज का विवरण मांगा था।

    लेकिन कुछ न होने पर 15 दिन पूर्व उन्होंने दूतावास को रिमाइंडर मेल भेजी। इसके बाद से गतिरोध कायम है। मेल के अलावा दूतावास से संपर्क का कोई अन्य माध्यम भी नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: हरियाणा में होली का क्रेज, फायर सिलेंडर बने बच्‍चों की पहली पसंद; पटाखे बिखेरेंगे प्‍यार के रंग