Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: 'CM का चेहरा दिया तो बिखर जाएगी पार्टी', मनोहर लाल बोले- लोगों को आपस में लड़वाना कांग्रेस की फितरत

    Updated: Sun, 22 Sep 2024 09:11 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने तरावड़ी में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार की ओर अग्रसर है ...और पढ़ें

    Haryana Election 2024: मनोहर लाल बोले- लोगों को आपस में लड़वाना कांग्रेस की फितरत।
    Haryana Election 2024: मनोहर लाल बोले- लोगों को आपस में लड़वाना कांग्रेस की फितरत।

    HighLights

    1. 'हरियाणा में तीसरी बार बनेगी BJP की सरकार'
    2. 'कांग्रेस के सभी दावे हो रहे हैं फेल'
    3. 'CM का चेहरा तक नहीं दे पा रही कांग्रेस'

    जागरण टीम, तरावड़ी/इंद्री (करनाल)। जिले के तरावड़ी में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस हार की ओर अग्रसर है। कांग्रेस जो दावे कर रही थी, वे सभी फेल हो रहे हैं। कांग्रेस अंदर से इतनी घबराई है कि मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं दे पा रही। कांग्रेस को भय है कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया तो पार्टी बिखर जाएगी।

    भ्रम पैदा करना या समाज को एक-दूसरे से लड़वाना कांग्रेस की फितरत है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड है कि हमेशा उसी दल की सरकार रही है, जिसकी केंद्र में सरकार होती है। लोकसभा चुनाव में भ्रम फैलाया गया लेकिन जनता ने भाजपा पर भरोसा करके तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई। इसी तर्ज पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

    रिमोट से चलती थी मनमोहन सिंह की सरकार

    मनोहर लाल ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार रिमोट से चलती थी। भाजपा की सरकार को छोड़कर शेष सभी दलों ने सरकार बनाते समय झूठे वादे किए और आज एक-एक करके सब पलट रहे हैं। कांग्रेस ने छतीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाई तो किसी घोषणा को पूरा नहीं किया।

    हिमाचल में बिजली बिल माफ करने की बात करते थे। लोगों को लुभाने के लिए कांग्रेसी झूठी घोषणाएं करते हैं। जैसे परिवार घाटे में नहीं चल सकता वैसे ही सरकार भी घाटे में नहीं चल सकती। कर्जे लेने पड़ते हैं और ब्याज देने पड़ते हैं। इसकी भी एक सीमा है और हरियाणा आज भी इसी सीमा के अंदर है।

    खबरें और भी

    62 सीट जीतने का दावा

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कुंजपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर व्यक्ति को पूरा मान सम्मान मिलता है। कांग्रेस अपने ही कार्यकर्ताओं व नेताओं का अपमान करने का मौका नहीं चूकती।

    हाल ही में कांग्रेस की एक दलित महिला नेता का अपमान किया जाना इसका जीवंत उदाहरण है। कांग्रेस नेता चुनाव से पूर्व ही नौकरियां बांटने की घोषणा करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री के पद को लेकर घमासान मचा है। हरियाणा में 62 सीट जीतने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हरियाणा में हैट्रिक लगाएगी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: सैलजा के सपोर्ट में किरण चौधरी, बोलीं- भूपेंद्र हुड्डा के इशारे पर हो रहा अपमान, कांग्रेस को चुकानी होगी कीमत