हरियाणा सरकार ने आरोपों के बीच मेघा भंडारी को चेयरपर्सन पद से हटाया, कृष्ण चोपड़ा बने नए उपाध्यक्ष
हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स स्पीच एंड हीयरिंग इम्पेयरमेंट की उपाध्यक्ष मेघा भंडारी को हरियाणा सरकार ने पद से हटा दिया है। ...और पढ़ें
-1786037565928_m.webp)
हरियाणा सरकार ने आरोपों के बीच मेघा भंडारी को चेयरपर्सन पद से हटाया।
HighLights
मेघा भंडारी को हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी के पद से हटाया गया
नियुक्तियों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे
उनकी जगह कृष्ण कुमार चोपड़ा को नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फार परसंस स्पीच एंड हीयरिंग इम्पेयरमेंट (एचडब्ल्यूएसपीएसएचआइ) की उपाध्यक्ष कम चेयरपर्सन मेघा भंडारी को हरियाणा सरकार ने पद मुक्त कर दिया है। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष की ओर से इसको लेकर बकायदा आदेश पत्र जारी किया गया है।
इसमें मेघा भंडारी के स्थान पर कृष्ण कुमार चोपड़ा को यह जिम्मेदारी दी गई है। खास बात ये है कि 14 अगस्त को मेघा भंडारी का दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा था, लेकिन सरकार ने 14 दिन पहले ही उनको पद से हटा दिया।
इस मामले को सोसाइटी में नियुक्तियों, पदोन्नति समेत अन्य मामलों में अनियमितताओं के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौर हो कि सोसाइटी के मामलों को लेकर हिमाचल के सामाजिक कार्यकर्ता ने पियूष मोदगिल ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को शिकायत दी थी।
इसके बाद हिमाचल के सांसद ने इस संबंध में 27 जुलाई को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष को पत्र लिखा था और इस मामले में कार्रवाई को लेकर अपील की थी। 30 जुलाई को जारी पत्र में राज्यपाल की ओर से मेघा भंडारी को उपाध्यक्ष कम चेयरपर्सन पद से मुक्त कर दिया गया।
खबरें और भी
शिकायत में कई गंभीर आरोप
पियूष मोदगिल द्वारा हिमाचल के सांसद को दी शिकायत में कई गंभीर आरोप हैं। वहीं, हिमाचल के सांसद हर्ष महाजन ने इसी शिकायत को हरियाणा के राज्यपाल को भेजा है। इसमें भर्ती प्रक्रिया, कथित भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और अवैध रूप से की गई पदोन्नति के मामले सामने हैं। राजभवन में इस प्रकार की तीन अलग अलग शिकायतें हैं।
फैलाई जा रही है अफवाह: भंडारी
इस बारे में मेघा भंडारी के पार्षद पति संकल्प भंडारी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, सभी आरोप निराधार हैं। मेघा भंडारी का कार्यकाल पूरा हो गया था। कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं। हमने पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ काम किया है।