यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana: करनाल पहुंचे राकेश टिकैत ने I.N.D.I.A. गठबंधन को बताया कमजोर, BJP के पन्ना प्रमुखों की तर्ज पर बनाएंगे ट्रैक्टर प्रमुख
आइएनडीआइए गठबंधन पर टिकैत ने कहा कि विपक्ष कमजोर है। विपक्ष कमजोर होने पर तानाशाह पैदा होते हैं। यही देश में हो रहा है। विपक्ष के नेता कभी किसानों के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, करनाल। स्थानीय जाट भवन पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा के पन्ना प्रमुखों के इलाज के लिए भाकियू ट्रैक्टर प्रमुख तैयार कर रहा है। जिसे भी ट्रैक्टर प्रमुख बनना है वह नाम और पता दे सकता है। उन्होंने आइएनडीआइए गठबंधन को कमजोर बताया।
चंडीगढ़ जाते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सोमवार को करनाल के जाट भवन पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने पन्ना प्रमुख बना हुए हैं, उसी प्रकार किसान संयुक्त मोर्चा ट्रैक्टर प्रमुख बना रहा है। पन्ना प्रमुख का इलाज ट्रैक्टर प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि जिसे भी ट्रैक्टर प्रमुख बनना है, वह अपना नाम और पता दे सकता है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने बासमती की खरीद बंद कर दी है। सरकार व्यापारियों की है। अब व्यापारी पूरे देश में खरीद बंद करेंगे। जिसके बाद बासमती सस्त होगा और व्यापारी ही उसे सस्ते में खरीदकर बाद में महंगे दाम पर बेचेंगे। फसल अवशेष प्रबंधन पर कहा कि बिना पराली के धान पैदा नहीं हो सकता है। सरकार ने पराली प्रबंधक उपकरणों पर भारी टैक्स लगाया हुआ है। जिस कारण आम किसान ऐसे उपकरण खरीदने में असमर्थ है।
विपक्ष को बताया कमजोर
आइएनडीआइए गठबंधन पर टिकैत ने कहा कि विपक्ष कमजोर है। विपक्ष कमजोर होने पर तानाशाह पैदा होते हैं। यही देश में हो रहा है। विपक्ष के नेता कभी किसानों के साथ नहीं आते और न ही किसानों के साथ आंदोलनों में खड़े होकर लाठियां, वाटर कैनन की बौछार नहीं सहते। इसी कारण विपक्ष कमजोर है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ेंः Nithari Kand: मोनिंदर-कोली के दोष मुक्त होने पर उठे कई सवाल, कोठी के पीछे बच्चों के किसने दबाए थे शव?
बिहार में समाप्त हो चुकी मंडियां
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार में मंडियां समाप्त हो चुकी है, वहां धान का भाव आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल है। इस धान को बड़े बड़े व्यापारी खरीद रहे हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के व्यापारी इस धान को खरीद कर एमएसपी पर बेच रहे हैं। संयुक्त मोर्चा किसानों के हकों की लड़ाई के लिए लड़ता आ रहा है। पूरे देश मे एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग की जा रही है।