यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
"कांग्रेस ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग", विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। वहीं इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह ...और पढ़ें

HighLights
- कांग्रेस पर सीएम नायब सैनी का हमला
- कहा- कांग्रेस ने खड़ा किया भर्ती रोको गैंग
- कांग्रेस नहीं चाहता सरकार युवाओं की भर्ती करे- CM
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसको लेकर भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में कराया जाएगा। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस पर लगाया आरोप
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भर्ती रोको गैंग कांग्रेस ने खड़ा किया और गैंग नहीं चाहता कि हरियाणा सरकार युवाओं की भर्ती करे। गरीब घर के युवा को नौकरी मिल रही है तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस झूठ बोल रही है। आजकल कांग्रेस झूठ बोलने का काम ही कर रही है। उसकी भ्रष्टाचार की दुकान बंद हो रही है और लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।
बजट से हर वर्ग होगा लाभान्वित
उन्होंने कहा कि काठ की हांडी एक बार चढ़ती है, बार बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस का एक बार झूठ चल गया है, लेकिन बार बार नहीं चल सकता। केंद्रीय बजट पर उन्होंने कहा कि यह अमृत काल का बजट है। देश की अपेक्षाओं व आंकाक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट होगा। यह विकसित भारत की मजबूत नींव रखेगा। हर वर्ग को बजट से लाभ मिलेगा। बजट भारत को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर होगा।
आगामी विधानसभा चुनाव करनाल से लड़ने पर कहा कि यह संसदीय बोर्ड तय करता है। संसदीय बोर्ड ही उन्हें कुरुक्षेत्र से करनाल लाया। यह बोर्ड का विषय है। उन्होंने करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि करनाल प्रवास पर सम्मानित लोगों को मिलने का अवसर मिला। लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव में दो कमल के फूल खिलाने पर लोगों का आभार व्यक्त करने का भी अवसर प्राप्त हुआ है। सरकार किस तरह काम कर रही, इस पर लोगों से चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें: Haryana Politics: 'खुद के बही खाते खराब वो मांग रहे हिसाब', सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना