Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: मौसम की चाल में आएगा बदलाव, चार दिनों तक रहेगा शुष्क; रात के तापमान में होगी गिरावट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:23 AM (IST)

    Haryana Weather Today हरियाणा में मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के बाद मौसम की चाल में फिर बदलाव आएगा। इसके तहत 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी ह ...और पढ़ें

    Haryana Weather Today: चार दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम
    Haryana Weather Today: चार दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम

    HighLights

    1. हरियाणा में मौसम की चाल में आएगा बदलाव
    2. चार दिनों तक रहेगा शुष्क रहेगा मौसम
    3. रात के तापमान में होगी गिरावट

    जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Today: हरियाणा में 30 सितंबर को मानसून की विदाई हो गई थी। मानसून की विदाई के बाद से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।

    बीते दिन अंबाला, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर हल्की बारिश हुई थी तो वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में बादल छाए रहे थे।

    मौसम की चाल में आएगा बदलाव

    मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के बाद मौसम की चाल में फिर बदलाव आएगा। इसके तहत 11 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी।

    वहीं, 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर मौसम में दोबरा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इस उतार-चढ़ाव के बीच पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

    रात के तापमान में आएगी गिरावट

    हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट आएगी। इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का एहसास भी किया जा सकता है। दिन में हल्की गर्मी है। सोमवार को राज्य में अधिकतम 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला में रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से यानी 10 से 14 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम साफ बना रहने वाला है, बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: मौसम फिर बदलेगा करवट, बारिश के आसार; तापमान गिरने से रात को होने लगा मीठी ठंड का अहसास

    दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम

    10 दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह हल्के कुहासे के साथ हल्की ठंड का अहसास किया जा रहा है।

    जबकि दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी कायम है। रविवार को राज्य में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार व नारनौल में रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला में रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: 1500 करोड़ के फर्जी लेनदेन का मामला, ADGP ने दिए जांच के आदेश