Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव का दौर जारी, इन जिलों में होगी बारिश

    By Pawan sharmaEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:00 AM (IST)

    Haryana Weather Update मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर व पूर्वी हरियाणा सहित उत्तर-पूर्वी पंजाब चंडीगढ़ दिल्ली व उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में व ...और पढ़ें

    राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी (file photo)
    राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी (file photo)

    HighLights

    1. दो दिन बाद राज्य में एक बार फिर शुष्क मौसम की संभावना।
    2. पश्चिमी हरियाणा ज्यादातर समय मौसम लगभग साफ रहेगा।

    जागरण संवाददाता, करनाल: मौसम परिवर्तनशीलता का दौर कायम है। इसी क्रम में अब नए पश्चिमी विक्षोभ का हरियाणा व पंजाब में प्रभाव दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों में सक्रियता के बाद बादलों का रुख इसी ओर है। इससे विभिन्न स्थानों पर अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। 26 और 27 अगस्त के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके बाद मौसम के आम तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं।

    कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है

    वर्तमान मौसमी परिस्थितियों का मुख्य रूप से हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल जिलों में प्रभाव दिख रहा है। इन क्षेत्रों में तेज हवा या गरज-चमक के बीच हल्की वर्षा की संभावना बनी है। कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है।

    जबकि पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर, गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद में आंशिक असर दिखाई दे सकता है। कुछ प्रभाव सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में संभावित है। शेष जगह मौसम में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    ISRO Recruitment Exam Scam: केरल पुलिस ने जींद से तीन लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ की हुई अरेस्टिंग

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर व पूर्वी हरियाणा सहित उत्तर-पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में वर्षा का दौर रुक-रुककर 30 अगस्त तक बना रहेगा। पश्चिमी हरियाणा सहित दक्षिण-पश्चिमी पंजाब, राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादातर समय मौसम लगभग साफ रहेगा।

    खबरें और भी

    हालांकि बीच-बीच में कुछ जगह हल्की वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं लेकिन बड़े पैमाने पर मौसम साफ और गर्म रहेगा। इस बीच शनिवार को राज्य में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस तापमान अंबाला में रिकार्ड किया गया।