Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड; आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम

    By Pawan sharmaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 07:47 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Today हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली है जिससे ...और पढ़ें

    हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
    हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

    HighLights

    1. हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज
    2. बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
    3. 29-30 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना

    जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Today:  हिमाचल प्रदेश व अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज ने प्रदेश में भी एकाएक ठंड का असर बढ़ा दिया। ज्यादातर जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

    कई स्थानों पर हुई हल्की बूंदाबांदी

    कुछ जगह बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की स्थिति देखी गई। वहीं अब 29-30 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि कुछ जगह सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण यह स्थिति बनी है। इसी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी इस बार नवंबर के दौरान ही खासी ठंडक का अहसास हो रहा है।

    कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव  से मौसम पर पड़ेगा असर 

    वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल के बीच एक गर्त के रूप में औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर और 12.0 किलोमीटर ऊपर अवस्थित है। इसकी धुरी औसत समुद्र स्तर से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर है। इसी बीच एक ताजा लेकिन अपेक्षाकृत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है, जिसका प्रभाव 30 नवंबर तक देखा जा सकता है।

    खबरें और भी

    हरियाणा में शुष्क रहेगा मौसम

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बूंदाबांदी के ताजा दौर के बाद राज्य में आम तौर पर मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में अगले दो से तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य में 28 और 29 नवंबर को सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

    कहां हुई बारिश? 

    सोमवार को राज्य में सबसे अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान फरीदाबाद जिले के बोपानी और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नारनौल में रिकॉर्ड किया गया। झज्जर, महेंद्रगढ़, हिसार के बालसमंद व गुरुग्राम के सीमित क्षेत्र में मामूली वर्षा या बूंदाबांदी की स्थिति देखी गई।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दो दिनों तक बरसेंगे बदरा; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

    मौसम में बदलाव का बना रहेगा क्रम

    वहीं, बदलते मौसम के बीच माैसम विभाग का आकलन है कि अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले कुछ दिन मौसमी बदलाव का क्रम बना रहेगा। इस बीच एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: बढ़ रही अनिल विज की नाराजगी, अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक से हुए नाराज; सीएम मनोहर लाल से की शिकायत