Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: झमाझम बारिश से ठंड ने दी दस्तक, तापमान में हुई गिरावट; तीन दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:37 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई जिससे कुहाके की ठंड का अहसास हुआ। वहीं आज प्रदेश में मौसम ( Haryana Weather ...और पढ़ें

    हरियाणा में तीन दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा
    हरियाणा में तीन दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा

    HighLights

    1. हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा।
    2. 21 से 23 अक्टूबर के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।
    3. तीन बाद प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

    जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे कुहाके की ठंड का अहसास हुआ। सुबह और रात के तापमान में गिरावट हुई।

    ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश का अगला दौर देखा जा रहा है। वहीं, आज हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) साफ रहेगा और बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    तीन दिन बाद फिर होगी बारिश

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हरियाणा का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी (Rain in Haryana) की संभावना है। अगले सप्ताह यानि 20 से 26 अक्टूबर के मध्य राज्य में बारिश के लिहाज से मौसम कुल मिलाकर शुष्क बना रहने के आसार हैं।

    उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 21 से 23 अक्टूबर के दौरान मौसम परिवर्तनशील होने से बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।

    कितना रहा तापमान?

    राज्य में मंगलवार को अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान नारनौल और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान पंचकूला में रिकॉर्ड किया गया। इन दिनों कायम मौसम परिवर्तनशीलता के बीच 19 अक्टूबर की अवधि तक साप्ताहिक स्तर पर राज्य में कुल औसत वर्षा स्तर सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

    क्यों परिवर्तनशील है मौसम?

    वर्तमान मौसम प्रणाली के तहत इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू संभाग और उसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में है। मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवा में गर्त के साथ पाकिस्तान की तरफ औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर है।

    खबरें और भी

    जबकि पंजाब व आसपास के क्षेत्र में प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण औसत से 0.9 किमी ऊपर है। जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 3.1 किमी से 4.5 किमी के बीच पश्चिमी हवा में एक ट्रफ के रूप में है। इसी मिश्रित प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी मौसम परिवर्तनशीलता की स्थिति देखने को मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- Weather News: धीरे-धीरे मौसम बदल रहा तेवर, लोगों की तबियत पर पड़ रहा असर, अगले कुछ दिन बरसात के आसार

    दो दिन तक हुई बारिश

    मौसम में परिवर्तन के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन तक वर्षा हुई। सोमवार देर शाम हुई करीब छह एमएम तेज वर्षा के चलते ठंडक हो गई। सोमवार को हिसार का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री तापमान था जो वर्षा के चलते गिर कर 25 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 19.03 से गिर कर 16.6 डिग्री तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें-  Haryana Weather Today: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर झमाझम होगी बारिश; नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय