यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Update: कभी ठंडक तो कभी उमस करेगी परेशान, हरियाणा में दो सितंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
Haryana Weather Update हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में मानसून का यह दौर दो सितंबर तक जारी रहेगा। मानसून टर्फ की अक्षय रेखा सामा ...और पढ़ें

करनाल, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम (Weather in Haryana) में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ा है, जिस कारण कभी ठंडक तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम परिवर्तनशील (Weather Variable) का यह दौर लगातार जारी रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, मानसून टर्फ (Monsoon Turf) की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ लगातार बनी होने के कारण हरियाणा में दो सितंबर तक की अवधि में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे।कभी-कभी उमस भी परेशान करेगी।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम परिवर्तनशील होने से बीच- बीच में आंशिक बादल छाए रहने और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। जिस कराण प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। वातावरण में नमी रहेगी और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार नहीं है। वहीं मौसम साफ रह सकता है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार एक और नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर पाकिस्तान पर आ पहुंचा है। इससे उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हो सकता है, लेकिन इसका अस हरियाणा में नहीं दिखेगा।
खबरें और भी
बारिश की कम हैं संभावनाएं
स सप्ताह के शुरुआत में हरियाणा के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई थी। अभी तक प्रदेश में सर्वाधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान झज्जर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मेवात के मंडकोला का रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 29, 30, 31 अगस्त और 1, 2 सितंबर को बारिश होने की संभावना न के बराबर है। जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।