Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'PM आवास योजना में गरीबों के साथ अन्याय, गरीबों के मकान अधूरे...', शमशेर सिंह गोगी ने BJP को घेरा

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 01:38 PM (GMT+05:30)

    पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने जुंडला में भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को पहली ...और पढ़ें

    शमशेर सिंह गोगी ने जुंडला में भाजपा सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के साथ अन्याय का आरोप लगाया (फोटो: जागरण)

    शमशेर सिंह गोगी ने जुंडला में भाजपा सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के साथ अन्याय का आरोप लगाया (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. गोगी ने भाजपा की पीएम आवास योजना पर सवाल उठाए।

    2. गरीबों को पहली किस्त के बाद अगली राशि नहीं मिली।

    3. अधूरे मकानों से गरीब परिवार आर्थिक तंगी झेल रहे।

    संवाद सूत्र, जुंडला। पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गरीब परिवारों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। वह जुंडला गांव में मास्टर मलविंदर सिंह, पूर्व सदस्य एवं पूर्व पंच जुंडला पंचायत के निवास स्थान पर स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पारिवारिक कुशलक्षेम जाना और जनसमस्याओं पर संवाद किया।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक गोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पहली किस्त देने के बाद आगे की राशि जारी नहीं की जा रही है। इसके चलते कई जरूरतमंद परिवारों के मकान अधूरे पड़े हैं और निर्माण सामग्री खुले में पड़ी है। आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर गरीबों को उनका हक नहीं मिल पा रहा।