पूर्व पत्नी के गले में घोंपा सुआं, करनाल पुलिस ने 4 आरोपितों को गंजा कर बाजार में घुमाया; हाथ जोड़कर मांगी माफी
करनाल में पुलिस ने पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल समेत ...और पढ़ें
-1793950799552_m.webp)
पूर्व पत्नी के गले में सुआं मारने वाले व अन्य तीन आरोपित को गंजा कर बाजार में घुमाया।
HighLights
पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला साहिल पुलिस गिरफ्त में।
पुलिस ने आरोपितों को गंजा कर बाजार में घुमाया, निशानदेही कराई।
आरोपित साहिल ने तलाक के बावजूद पूर्व पत्नी पर किया हमला।
जागरण संवाददाता, करनाल। पूर्व पत्नी के गले में सुआं मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात दो दिन पहले हुई थी। पुलिस ने एक अन्य लड़ाई-झगड़े के मामले में भी तीन आरोपितों को काबू किया है।
पुलिस ने चारों आरोपितों को गंजा कर बाजार में घुमाया और संबंधित वारदात स्थलों पर ले जाकर निशानदेही कराई। आरोपित साहिल ने अपनी पूर्व पत्नी पर किसी अन्य युवक के साथ घूमने का आरोप लगाते हुए वारदात को अंजाम दिया।
वहीं, युवती की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने साहिल को मई महीने में ही तलाक दे दिया था। इसके बावजूद आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और गले में सुआं मार दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, लड़ाई-झगड़े के एक अन्य मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपितों को पुलिस ने गंजा कर बाजार में घुमाया। इस दौरान आरोपितों से वारदात के संबंध में निशानदेही भी कराई गई।
आरोपितों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनसे गलती हुई है और दूसरे लोगों को भी ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपितों को शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। उनसे पूछताछ और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस रिमांड मांगेगी।