विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:13 PM (IST)

करनाल पुलिस ने 8.15 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी जुनैद उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत ...और पढ़ें

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई। सांकेतिक फोटो

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. करनाल में 8.15 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

  2. जुनैद उर्फ गुल्लू को उसके पैतृक गांव मुंडीगढ़ी से काबू किया गया।

  3. यह गिरफ्तारी पहले पकड़े गए शुभम से पूछताछ के बाद संभव हुई।

जागरण संवाददाता, करनाल। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर की सेक्टर-4 पुलिस चौकी टीम ने 8.15 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जुनैद उर्फ गुल्लू निवासी गांव मुंडीगढ़ी थाना घरौंडा के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे उसके पैतृक गांव से काबू किया। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले शुभम उर्फ लक्की को 8.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ थाना शहर करनाल में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पहले गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के दौरान मामले में जुनैद उर्फ गुल्लू की भूमिका सामने आई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।