विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर करनाल पुलिस की पैनी नजर, होगी कड़ी कार्रवाई

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:34 PM (IST)

करनाल पुलिस ने दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की नजर, होगी सख्त कार्रवाई।

अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की नजर, होगी सख्त कार्रवाई।

HighLights

  1. अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की सख्ती।

  2. रिहायशी मकानों में पटाखे न रखने की हिदायत जारी।

  3. सुरक्षा नियमों का पालन करने की पुलिस अधीक्षक की अपील।

जागरण संवाददाता, करनाल। दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने पटाखा विक्रेताओं और आमजन से निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नियमों की अनदेखी से आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने का खतरा रहता है।

पुलिस अधीक्षक करन गोयल के दिशा-निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के कारोबार पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस या आवश्यक अनुमति के पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिहायशी मकानों में न रखें पटाखे

पुलिस ने व्यापारियों को हिदायत दी है कि पटाखों का भंडारण केवल निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार ही करें। रिहायशी मकानों, दुकानों, बेसमेंट और अन्य असुरक्षित स्थानों पर नियमों के विरुद्ध पटाखे रखने से बचें। पटाखों को गैस सिलेंडर, खुले बिजली के तारों, आग और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखना जरूरी है। भंडारण स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने लोगों और पटाखा विक्रेताओं से त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की अपील की। पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित हादसों को रोकने के लिए आवश्यक निगरानी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।