विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोषण वाटिका का कमाल...करनाल में 100 गज की जमीन पर महिलाओं ने उगा दीं 11 तरह की सब्जियां

Published: Tue, 27 Oct 2026 02:24 PM (IST)

करनाल के गांव पुंडरी में पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्वयं सहायता समूह की 40 महिलाओं ने भाग लिया।

करनाल में 100 गज की जमीन पर महिलाओं ने उगा दीं 11 तरह की सब्जियां (फाइल फोटो)

करनाल में 100 गज की जमीन पर महिलाओं ने उगा दीं 11 तरह की सब्जियां (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गांव पुंडरी में पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  2. स्वयं सहायता समूह की 40 महिलाओं ने लिया भाग।

  3. 100 गज में 10-12 प्रकार की सब्जियां उगाने की सीख।

जागरण संवाददाता, करनाल। गांव पुंडरी में पोषण वाटिका की पौष्टिक आहार में भूमिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की 40 महिलाओं ने इसमें भाग लिया। समूह सखी लाजवंती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

हरियाणा विज्ञान मंच की राज्य कमेटी के सदस्य और प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है।

समाज में यह धारणा है कि पौष्टिक भोजन केवल अच्छी आमदनी वाले परिवार ही जुटा सकते हैं, जबकि घर के आसपास सब्जियां उगाकर भी परिवार की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि करनाल जिले में कई महिलाएं मात्र 100 गज की जगह में 10 से 12 प्रकार की सब्जियां उगाकर अपने परिवार को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को रबी सीजन की सब्जियों के बीज के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर रीना, सोनिया, मंजू, केला देवी, राधा, पिंकी, मुनेश, सुमन, पूजा, निर्मला, रितु और अनीता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।