Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण ध्यान दें! करनाल से दिल्ली-पंजाब रूट पर 27 ट्रेनें रद, आठ दिनों तक रहेगी परेशानी; कुछ गाड़ियों के बदले रूट

    Updated: Fri, 29 May 2026 04:01 PM (IST)

    करनाल से दिल्ली और पंजाब जाने वाली 27 ट्रेनें 30 मई से 6 जून तक प्रभावित रहेंगी। रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द होंगी, कुछ के रूट ...और पढ़ें

    करनाल से दिल्ली-पंजाब रूट पर 27 ट्रेनें रद (File Photo)

    करनाल से दिल्ली-पंजाब रूट पर 27 ट्रेनें रद (File Photo)

    HighLights

    1. करनाल से दिल्ली-पंजाब रूट पर ट्रेनें प्रभावित

    2. 30 मई से 6 जून तक 27 ट्रेनें रद्द/डायवर्ट

    3. रेलवे मरम्मत कार्य से हजारों यात्रियों को परेशानी

    विशाल कौशिक, करनाल। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... करनाल से दिल्ली व पंजाब की ओर जाने वाले सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि आने वाले एक सप्ताह तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यह रेलवे लाइन पर मरम्मत व तकनीकी कार्य के चलते 30 मई से 6 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

    यह मोहड़ी से शाहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर ब्लाक को लेकर काम होगा, जिससे दिल्ली-पंजाब रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस अवधि में कुल 27 ट्रेनों पर असर पड़ेगा। इनमें 11 ट्रेनें छह जून को रद्द रहेंगी, जबकि 16 ट्रेनें 30 मई से पांच जून तक बंद रहेंगी। इनमें से कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है।

    प्रभावित ट्रेनों में पैसेंजर ट्रेनों के अलावा शताब्दी एक्सप्रेस, गरीब रथ और टाटा-मूरी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, बठिंडा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, जम्मू मेल, पूजा एक्सप्रेस, नेताजी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

    रेलवे सूत्रों के अनुसार पंजाब से दिल्ली के बीच प्रतिदिन करीब तीन हजार यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। ट्रेनों के रद्द होने और रूट बदलने से यात्रियों के साथ रेलवे को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त हेल्प डेस्क और सूचना व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    इसलिए यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें। करनाल स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि आने वाले दिनों में 30 मई से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों का रुट डाइवर्ट व कई रद्द रहेंगी। यात्रियों की सहायता के लिए शेड्यूल लिखवा दिया जाएगा।

    बिगड़ेगा बजट

    यात्री भूपेश ने बताया कि ट्रेनों का आवागमन नहीं होने से खर्च बढ़ेगा। जहां ट्रेनों में पहले एमएसटी बनवाकर सफर करते थे, अब बसों में या अन्य साधनों में जाना पड़ेगा। इससे महीने का बनाया गया सारा बजट बिगड़ जाएगा।

    बसों में करना पड़ेगा सफर

    यात्री मोहित ने बताया कि हमारा रोज का आना जाना ट्रेनों से ही होता है, लेकिन अब ट्रेनें न चलने की वजह से बसों में सफर करना पड़ेगा। जिसकी वजह से सफर में परेशानी उठानी पडेंगी या फिर अपने वाहनों पर सफर करना पड़ेगा।

    यहां जानें, कौन-सी ट्रेनें हुई प्रभावित

    छह जून को दिल्ली से पंजाब की ओर आने जाने वाली ट्रेनों में 12046, 14508, 14507, 14680, 14679, 12925, 12926, 15708, 22430, 14218, 12715 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं, 30 मई से पांच जून तक दिल्ली से पंजाब की ओर आने व जाने वाली ट्रेनों में 30 मई से 5 जून तक 64481, 64532, 14053, 14054, 13051, 13052, 11077, 11905, 20434, 12414, 12983 व 12984 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें से कुछ ट्रेनों का रूट डाइवर्ट करके लुधियाना से जाखल, दूरी व सहारनपुर से होते हुए चलाई जाएंगी।

    बुकिंग वाले यात्रियों के पैसे होंगे रिफंड

    जिन यात्रियों ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर घूमने के लिए इन तिथियों के अनुसार ट्रेनों की बुकिंग करवाई थी, उनका सारा पैसा रेलवे की ओर से रिफंड किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को अपनी बुकिंग व टिकट रद्द करवानी होगी। तभी उनको पैसे मिल सकेंगे।