Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnal News: चश्मा तलाशने के लिए समुद्र में उतरे करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

    By Kapil Kumar Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM (GMT+05:30)

    करनाल के कैमला गांव के रहने वाले 27 वर्षीय युवक की ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में डूबकर मौत हो गई। युवक समुद्र में अपना चश्मा तलाशने के लिए समुद्र में गया ...और पढ़ें

    चश्मा तलाशने के लिए समुद्र में उतरे करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत (फाइल फोटो)
    चश्मा तलाशने के लिए समुद्र में उतरे करनाल के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, घरौंडा (करनाल)। करनाल जिले के कैमला गांव निवासी 27 वर्षीय युवक की आस्ट्रेलिया में मौत हो गई। युवक नहर में चश्मा गिरने के बाद उसे ढूंढ़ने के लिए कूदा था, लेकिन वापस नहीं आया। स्वजन ने सरकार से युवक के शव को देश में मंगाने की गुहार लगाई की है।

    घरौंडा क्षेत्र के कैमला निवासी 27 वर्षीय साहिल वर्ष 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के साथ अच्छी जॉब कर रहा था। स्वजन ने बताया कि वह 12 जनवरी की शाम को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए समुद्र तट पर गया था। नहाते समय उसका चश्मा पानी में गिर गया। साहिल अपना चश्मा निकालने के लिए नीचे उतरा तभी एक तेज लहर आई और साहिल को बहा कर ले गई। दोस्तों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

    तीन साल पहले हुई थी शादी

    साहिल के चचेरे भाई संदीप ने बताया कि उसका चचेरा भाई साहिल वर्ष 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। साहिल मेलबर्न में एक फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था। साल 2020 में उसकी शादी गुढा गांव निवासी अन्नू के साथ हुई थी। 2022 में साहिल अपनी पत्नी को भी ऑस्ट्रेलिया ले गया था। साहिल ने पांच महीने पहले ही अपना मकान खरीदकर माता-पिता को बुलाया था। मकान का मुहुर्त कराने के बाद माता-पिता भारत लौट आए थे। मृतक का भाई पुर्तगाल में जॉब करता है।

    ये भी पढ़ें: Sirsa News: अभय सिंह चौटाला ने सरकार बनने पर ये सुविधाएं देने का किया वादा, कहा- पिछड़े वर्ग से होगा एक डिप्टी सीएम

    खबरें और भी