यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana: हर जिले में खुलेंगे वृद्ध सेवा आश्रम, 50 हजार गरीबों को मिलेंगे प्लॉट; CM मनोहर ने Nitish Kumar पर भी कही ये बात
Karnal मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लॉट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद प ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री ने करनाल में जनसंवाद कार्यक्रम में की कई घोषणाएं।
- हर जिले में खुलेंगे वृद्ध सेवा आश्रम, पहले चरण में 50 हजार गरीबों को मिलेंगे प्लॉट।
- बोले, करनाल में तीन महीने में शुरू होगी सिटी ई-बस सेवा।
जागरण संवाददाता, करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गरीबों को मुख्यमंत्री आवास योजना(CM Aavas Yojana) के तहत प्रदेश में पहले चरण में 50 हजार प्लॉट दिए जाएंगे। आवेदन के लिए दो दिन बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। प्रदेश में 200 कालोनियों को जल्द ही नियमित किया जाएगा।
बुजुर्गों के लिए खोले जाएंगे वृद्ध सेवा आश्रम
प्रदेश के हर जिले में बुजुर्गों के लिए वृद्ध सेवा आश्रम खोले जाएंगे। जिनमें 50-50 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था होगी। करनाल में तीन महीने में सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। वह रविवार को माडल टाउन में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
करनाल में तीन महीने बाद सिटी ई-बस सेवा शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वृद्ध सेवा आश्रमों में गरीबों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। साधन संपन्न बुजुर्ग भी अगर आश्रमों में रहना चाहें तो उसके लिए उन्हें राशि का अंशदान करना होगा। उन्होंने कहा कि करनाल में तीन महीने बाद सिटी ई-बस सेवा शुरू की जाएगी।
कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा पर कहा कि यह लोकतांत्रिक तरीका है। सबको कार्यक्रम करने और यात्रा निकालने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi) के आभारी हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी को चुनौती के रूप में लेते हुए विज्ञानियों से मिलकर कम समय में दो वैक्सीन तैयार कराई और जनता को निश्शुल्क उपलब्ध कराई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: एशिया की सबसे ऊंची बैठे हुए हनुमान जी की मूर्ति हरियाणा के इस जिले में मौजूद, Delhi-NCR के भक्तों का लगता है तांता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कही ये बड़ी बात
अन्य देशों में भी वैक्सीन पहुंचाई गई। मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना काल खत्म होने के बाद तीसरे साल में प्रदेश सरकार ने विकास को गति देने के लिए कड़ी मेहनत की, जिसके परिणाम अब मिलने लगे हैं।
आईएनडीआईए(INDIA Alliance) को लेकर बोले- इस गठबंधन का कोई भरोसा नहीं आईएनडीआईए गठबंधन से अलग हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar) को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा। इस गठबंधन का कोई भरोसा नहीं है।
न बनाने वाले को कोई समझ है और न आने वाले को समझ होती है। इस गठबंधन में एक आता है तो दो छोड़ जाते हैं। दो आते हैं तो तीन छोड़ जाते हैं। इनका सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा। जो एनडीए में आएगा, उसका स्वागत है।