यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पुलिस-प्रशासन सब मेरा है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', पत्नी को करंट लगाकर यातनाएं देता है होमगार्ड; मामला सुन पुलिस के भी उड़े होश
Haryana Crime News हरियाणा के करनाल से बेहद सनसनी खबर सामने आई है। पगाला गांव के एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी को बेहद दर्दनाक यातनाएं देता है। पत्नी को क ...और पढ़ें

HighLights
- महिला के स्वजनों को भी लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल।
- पीड़िता बोली- पांच साल से झेल रही पति की यातनाएं।
- अन्य महिला से अवैध संबंधों का भी आरोप
संवाद सहयोगी, असंध (करनाल)। गांव पगाला निवासी महिला ने अपने होमगार्ड पति पर शराब पीकर मारपीट करने व करंट लगाने का आरोप लगाया है। मारपीट की शिकायत महिला ने अपने स्वजन से की तो वह उसे लेने पहुंच गए। पति ने अपने स्वजन के साथ मिलकर महिला के स्वजन पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ईंटें बरसाकर उन्हें घायल कर दिया।
होमगार्ड पति कहता है कि पुलिस और प्रशासन सब उसका है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गांव पगाला निवासी पूनम ने बताया कि उसकी शादी सीनू कुमार से वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे पैदा हुए। पति होमगार्ड है। आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ रोजाना मारपीट करता है। बिजली का करंट लगाता है।
महिला के स्वजनों पर किया हमला
बीते पांच साल से वह पति की यातनाएं झेल रही है। अब शुक्रवार का रात को पति शराब के नशे में घर पहुंचा और मारपीट के बाद पति ने बाल पकड़कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने अपने स्वजन को सूचना दी। शनिवार को महिला के स्वजन उसे लेने पहुंचे। तब पति व उसके स्वजन अखिल, निखिल, अनारकली, तेजू, सोनू, रजत व बला ने लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से उसके स्वजन पर हमला कर दिया।
आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
इसके बाद छत से ईंटें बरसाई गई। जिसमें उसके सभी स्वजन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी हैं। महिला की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।