करनाल के तरावड़ी में ऐतिहासिक किले के पास एक महीने से टूटा सीवरेज, राहगीर हो रहे चोटिल; बड़े हादसे का मंडराया खतरा
तरावड़ी के वार्ड नंबर-1 में ऐतिहासिक किले के पास टूटा सीवरेज एक महीने से लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1779959294483_m.webp)
किले के पास टूटे सीवरेज से बढ़ा हादसे होने का खतरा (फोटो: जागरण)
HighLights
तरावड़ी किले के पास सीवरेज एक महीने से टूटा।
टूटे सीवरेज से राहगीर फिसलकर हो रहे हैं चोटिल।
स्थानीय लोग तत्काल मरम्मत की कर रहे हैं मांग।
संवाद सहयोगी, तरावड़ी। तरावड़ी के वार्ड नंबर-1 ऐतिहासिक किले के पास टूटा हुआ सीवरेज लोगों ओर वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। यह स्थिति पिछले एक महीने से जस की तस बनी हुई है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टूटे सीवरेज के कारण रोजाना राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग यहां फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं, जिससे हादसे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
लोगों ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्रवासियों में नाराजगी साफ देखी जा रही है और लोग जल्द से जल्द मरम्मत कार्य की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर सीवरेज की मरम्मत कराने की अपील की है।