विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, CM सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता BJP में शामिल

Published: Wed, 19 Feb 2025 12:01 PM (IST)

करनाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दर्जनभर नेताओं ने पार्टी छोड़ी दी। 42 साल पुराने कांग्रेस नेता त्रिलोचन ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह भाजपा में हुए शामिल (File Photo)
कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह भाजपा में हुए शामिल (File Photo)

HighLights

  1. मेयर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे त्रिलोचन व अशोक
  2. पार्टी की ओर से अनदेखी किए जाने के चलते उठाया कदम

जागरण संवाददाता, करनाल। नगर निगम चुनाव से पहले करनाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पहले से ही संगठन की कमी और गुटबाजी से जूझ रही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई है। मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के खिलाफ दो बार करनाल विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके 42 साल पुराने नेता कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, युवा नेता नीटू मान समेत दर्जनभर नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया।

नेताओं ने पार्टी छोड़ने का बताया कारण

दोनों नेताओं ने मेयर पद के लिए टिकट नहीं मिल पाने के चलते पार्टी छोड़ने का कारण बताया। सुबह पार्टी छोड़ने के बाद शाम को सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया है।

मंगलवार सुबह कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। गौर हो कि कांग्रेस ने इस बार मेयर पद के लिए मनोज वधवा को प्रत्याशी बनाया है, जबकि त्रिलोचन सिंह और अशोक खुराना भी टिकट के दावेदार थे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, रामनिवास राड़ा कई नेताओं के साथ BJP में हुए शामिल

हाईकमान भी समझाने में रहा नाकाम

पार्टी में हो रही अनदेखी के चलते नेताओं ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी, लेकिन हाईकमान इन नेताओं को समझाने में नाकाम रहा। इससे पहले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद त्रिलोचन सिंह, खुराना के घर पहुंचे और मुंह मीठा कराके उनका पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस के ही नेता प्रवेश गाबा को भी सीएम घर पर जाकर पार्टी ज्वाइन कराई। देर शाम कांग्रेस, जजपा और आम आदमी पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सीएम ने भाजपा में उनका स्वागत किया।

मनाने पहुंचे वधवा और बुद्धिराजा, हुड्डा ने भी की बात

सुबह त्रिलोचन सिंह, अशोक खुराना, नीटू मान और रानी कांबोज के पार्टी छोड़ने की बात से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा और लोकसभा के प्रत्याशी रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा सन्न रह गए। आनन फानन में दोनों नेता मॉडल टाउन स्थित त्रिलोचन सिंह के घर और बैंक कालोनी में अशोक खुराना के घर पहुंचे।

दोनों के घर पर करीब आधा घंटा तक हुई मुलाकात के बाद भी ने दोनों नेताओं को मनाने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद बुद्धिराजा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को दी। दोनों ही हुड्डा पिता पुत्र ने त्रिलोचन सिंह से बात की, लेकिन वह मना सके।

यह भी पढ़ें- 'संगम में डुबकी लगाने से नहीं मिलता मोक्ष', श्री श्री रविशंकर ने दिया बड़ा बयान; हिंदू मैरिज एक्ट पर भी कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।