विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnal News: शराब पीने से रोका तो युवक ने उठाया ऐसा कदम, परिवार वालों ने ही दर्ज करवा दिया केस

By Kapil KumarEdited By: Deepak Saxena
Published: Thu, 07 Dec 2023 05:32 PM (IST)

करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के पुंडरी गांव में एक शराबी पर शराब का इस कदर सुरूर चढ़ा कि परिवार ...और पढ़ें

शराब पीने से रोका तो युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी।
शराब पीने से रोका तो युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी।

संवाद सहयोगी, घरौंडा (करनाल)। थाना क्षेत्र के पुंडरी गांव निवासी युवक ने शराब के नशे में पत्नी और पिता से मारपीट की। दो साल की बेटी को मारने का प्रयास किया। स्वजन इसकी शिकायत करने पुलिस के पास गए तो युवक ने पीछे से घर में आग लगा दी। आग में घर में रखा राशन, कपड़े, फ्रिज, एलईडी, बिस्तर समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने मुश्किल से गैस सिलेंडर बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

गांव पुंडरी निवासी शीशपाल नशे का आदी है। पिछले कई दिन से वह लगातार नशे की हालत में ही था। शीशपाल के पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार को शीशपाल ने नशे की हालत में अपनी पत्नी व बच्चों को बुरी तरह मारा-पीटा। पिता बचाने आए तो उनके साथ भी हाथापाई की। गुरुवार सुबह भी उनके साथ झगड़ा किया, जिसके चलते उसकी पत्नी घरौंडा थाने में शिकायत करने के लिए गई हुई थी।

पीछे से शीशपाल ने नशे की हालत में घर में रखा सिलेंडर खोल दिया और आग लगा दी। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे मकान में रखे समान को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही आग की लपटें घर से बाहर निकलने लगी तो आसपास में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना पुलिस को देते हुए स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: Haryana: जरा बच के! हरियाणा के खटखट गिरोह से रहे सावधान, चोरी के आजमाते हैं ये पैंतरा; कहीं आप भी न हो जाएं अगला शिकार

दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

शीशपाल का मकान तंग गली में होने के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं जा सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने ही करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी व अन्य साधनों से आग पर काबू पाया। लेकिन जिस समय तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा पूरा सामान व छत की कड़ियां पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थीं।

शिकायत के बाद कार्रवाई

इआरवी इंचार्ज सत्यनारायण ने बताया कि गांव पुंडरी में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपने ही मकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन गली काफी तंग होने के कारण वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं जा सकती थी। ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पा लिया। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  कुरुक्षेत्र: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर वापस लौटी नैन्सी का हुआ जोरदार स्वागत, खेल प्रेमियों ने दी बधाइयां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।