Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnal Crime News: महिला ने लिवइन में रहने से किया इन्कार, गुस्साए युवक ने उसके पिता को पेचकस से किया लहूलुहान

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 07:43 PM (IST)

    करनाल (Karnal News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला द्वारा लिवइन से इंकार करने पर उसके पिता आरोपी युवक ने पेचकस गोदा। जि ...और पढ़ें

    Haryana News: लिवइन में रहने से इंकार करने पर महिला के पिता को पेचकस से गोंदा।
    Haryana News: लिवइन में रहने से इंकार करने पर महिला के पिता को पेचकस से गोंदा।

    HighLights

    1. महिला ने आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।
    2. परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों रहने लगे लिवइन रिलेशनशिप।
    3. सोते बुजुर्ग पर पेचकस से अचानक हमला।

    जागरण संवाददाता, करनाल। अपने पति की मौत के बाद सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कटा बाग में एक युवक के साथ लिवइन रिलेशनशिप (live-in relationship) में रहने लगी। कुछ ही दिन में युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद महिला अपने माता-पिता के पास आ गई। युवक ने साथ न रहने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

    महिला ने आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    बुधवार रात युवक ने महिला के पिता पर पेचकस से हमला कर दिया। पीड़ित के मुंह, कान व अन्य जगह पेचकस घोंपा (Karnal Crime) गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला ने आरोपित के खिलाफ सेक्टर 32-33 थाने में शिकायत दी है।

    परिवार की मर्जी के खिलाफ दोनों रहने लगे लिवइन रिलेशनशिप 

    पीड़ित महिला ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके गांव में कटाबाग निवासी संजीव कुमार का आना-जाना था। इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई और वह परिवार की मर्जी के खिलाफ युवक के साथ चली गई। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

    महिला ने बताया कि कुछ दिन बाद ही संजीव ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घर से रुपये लाने का दबाव बनाया। उसे रोजाना सरियों से पीटने लगा। इससे परेशान होकर उसने अपने भाईयों को सूचना दी और वह उसे लेकर घर आ गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: पहले फर्जी वीजा देकर आस्ट्रेलिया की जगह भेज दिया कंबोडिया, फिर बंदूक दी नोक पर...

    सोते बुजुर्ग पर पेचकस से अचानक हमला

    आरोप है कि बुधवार रात को महिला के पिता अकेले सो रहे थे। तभी संजीव कुमार ने पेचकस से उनपर अचानक हमला कर दिया। पिता के मुंह, कान व अन्य हिस्सों पर वार किए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पिता की आवाज सुनकर उसके भाई मौके पर पहुंचे।

    पिता को कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि साथ न रहने पर संजीव ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पति से उसके दो बच्चे भी हैं। अब महिला ने सेक्टर 32-33 थाना पुलिस (Karnal Police) को शिकायत दी है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: पुलवामा अटैक में बलिदानी के बेटे की डिग्री मिली नकली, जब अधिकारियों को इस बात का लगा पता; फिर जो हुआ..