Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnal: पहले पति, पत्नी और वो... ने साथ में की शराब पार्टी, अगली सुबह महिला के पति ने कर दिया कांड; दंपती गिरफ्तार

    By Kapil Kumar Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 11:50 PM (IST)

    करनाल थाना क्षेत्र के गांव संगोहा में मजाक एक युवक को भारी पड़ गया। दरअसल एक युवक अपनी प्रेमिका के यहां शराब पार्टी करने पहुंचा। महिला के पति और प्रेम ...और पढ़ें

    करनाल में महिला के पति ने प्रेमी की हत्या कर दी।
    करनाल में महिला के पति ने प्रेमी की हत्या कर दी।

    जागरण संवाददाता, करनाल। सदर थाना क्षेत्र के गांव संगोहा में युवक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। तब प्रेमिका का मानसिक रूप से कमजोर पति भी घर पर था। तीनों ने साथ बैठकर शराब पार्टी की। सुबह को पति ने नाश्ता मांगा तो पत्नी का प्रेमी शराब की बोतल उठा लाया। इससे गुस्साए पति ने लोहे की रॉड युवक के सिर में दे मारी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद प्रेमिका घर से गायब हो गई। पुलिस ने मानसिक रूप कमजोर पति की बातों पर विश्वास नही किया। शनिवार देर शाम को अंबाला से प्रेमिका के गिरफ्तार होने पर मामले का पर्दाफाश हो सका। पुलिस ने संगोहा निवासी कर्मजीत के खिलाफ हत्या और उसकी पत्नी के खिलाफ सुबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

    ये भी पढ़ें: Haryana: राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर गृहमंत्री अनिल विज ने कसा तंज, कहा- 'प्रायश्चित करें तो ज्यादा लाभ मिलेगा'

    अंबाला जीआरपी ने किया था गिरफ्तार

    करनाल पुलिस ने कृष्ण की हत्या और उसकी प्रेमिका के फरार होने के बाद प्रेमिका के फोटो प्रसारित कर दिये। आसपास के जिले के पुलिस थानों को सूचना दी गई। सबसे अधिक निगरानी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रखी गई। जिसके चलते शनिवार को अंबाला छावनी जीआरपी ने प्रेमिका को गिरफ्तार करके करनाल पुलिस को सौंप दिया।

    दोनों को किया गया है गिरफ्तार

    इस मामले की जांच कर रहे सीआइए-टू के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी पहलवान कृष्ण अपनी संगोहा गांव निवासी प्रेमिका जरीना खान उर्फ रानी के घर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। प्रेमिका के पति कर्मजीत ने खाना मांगा को कृष्ण शराब की बोतल उठा लाया। इसी से गुस्साए कर्मजीत ने रॉड से कृष्ण के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Sirsa News: अभय सिंह चौटाला ने सरकार बनने पर ये सुविधाएं देने का किया वादा, कहा- पिछड़े वर्ग से होगा एक डिप्टी सीएम