Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र में सर्पदंश से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत, सुबह उठाने पर नहीं उठा तो दिखा सांप के काटने का निशान

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 06:09 PM (IST)

    लाडवा के गोबिंदगढ़ गांव में जहरीले सांप के काटने से सातवीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र तनीश की मौत हो गई। रात में बिस्तर में छिपे सांप ने उसे काटा था। ...और पढ़ें

    सर्पदंश से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत। फाइल फोटो

    सर्पदंश से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गांव गोबिंदगढ़ में जहरीले सांप के काटने से छात्र की मौत।

    2. 12 वर्षीय तनीश सातवीं कक्षा में पढ़ता था, रात में काटा।

    3. सुबह परिवार को पता चला, अस्पताल में मृत घोषित किया।

    संवाद सहयोगी, लाडवा। गांव गोबिंदगढ़ में जहरीले सांप के दंश से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। सुबह बच्चे के पिता ने उसे उठाने की कोशिश की, तो वह उठा नहीं। जांच करने पर पता चला कि बच्चे के शरीर पर सांप के काटने के निशान थे। वे बच्चे को लेकर अस्पताल भी गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक बच्चे की पहचान 12 साल के तनीश के रूप में हुई व सातवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार को रात में इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि बिस्तर में सांप छिपा हुआ है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक तनीश अपनी बहन शिवानी से छोटा और भाई अनीश से बड़ा था।

    मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा तनीश रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। काफी आवाज लगाने के बाद भी उसने कोई हलचल नहीं की। इसके बाद करीब से देखा तो उसके शरीर पर सांप के काटने के निशान दिखाई दिए।

    काफी मशक्कत के बाद सांप मिला

    घटना का पता चलते ही पूरे कमरे और बिस्तर की तलाश शुरू की। सांप के रात के समय बिस्तर में घुसने की आशंका है। उसी दौरान उसने सो रहे बच्चे को काट लिया। सुबह तक किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। काफी मशक्कत के बाद घर से सांप मिला।

    खबरें और भी

    रात दो बजे दर्द की शिकायत की थी तनीश ने

    सरपंच पूजा देवी के पति जिले सिंह ने बताया कि तनीश उसके भतीजे ओम प्रकाश का बेटा था। रात करीब दो बजे तनीश की नींद खुली थी। उसने दर्द की शिकायत की। उसके शरीर से पसीना निकल रहा था और उसे उल्टी भी हुई थी।

    परिवार को लगा कि शायद तबीयत अचानक खराब हुई है। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि उसे जहरीले सांप ने काट लिया है। कुछ देर बाद तनीश फिर बिस्तर पर जाकर सो गया था।