Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'AAP की पहले दिल्ली की टेंशन दूर की अब पंजाब की भी कर देंगे', CM नायब का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 10:52 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही पंजाब से आम आदमी पार्टी की 'टेंशन' दूर करेंगे, जैसे दिल्ली में किया। ...और पढ़ें

    मन की बात कार्यक्रम देखते सीएम नायब सैनी। फोटो जागरण

    मन की बात कार्यक्रम देखते सीएम नायब सैनी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पीएम मोदी पंजाब से AAP की 'टेंशन' दूर करेंगे।

    2. केजरीवाल सरकार पंजाब में भ्रष्टाचार, सुविधाएं नहीं दे रही।

    3. पीएम मोदी ने ईंधन मूल्य घटाया, आपदाएं संभालीं।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले आम आदमी पार्टी की दिल्ली की टेंशन दूर की और अब पंजाब की टेंशन भी जल्द दूर कर देंगे। पंजाब की जनता केवल मतदान का इंतजार करती है, मौका मिलते ही आप पार्टी को टेंशन मुक्त कर देगी।

    वह रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गीता कमल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ तो झूठ फैलाना ही था। पहले केजरीवाल खुद और अपने नेताओं को ईमानदार बता रहा था, पर देश की जनता के सामने पूरा सच आ चुका है। पंजाब में केजरीवाल की सरकार में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही।

    वहां के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यहां पर सभी वर्गों को सभी मूलभूत सुविधाओं मिल रही हैं।

    पंजाब में भी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम करते हैं, उसमें दिखावा नहीं है। जबकि कांग्रेस व आम आदमी के समय में काम कम और बात ज्यादा होती रही हैं।

    दोनों पार्टियों के शासन के समय में आमजन के लिए योजनाएं बनाई जाती थी, वहीं योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। ऐसे में नुकसान जनता का होता है। ऐसा ही पहले दिल्ली के नागरिक और अब पंजाब के नागरिक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहां की सरकार काम करने की बजाए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

    खबरें और भी

    अब ऐसे हालात में पांच साल की टर्म तक कोई कुछ नहीं कर सकता है, पर जनता चुनाव के दौरान उनके साथ हो रहे भेदभाव को जवाब देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को कम किया है, जबकि कई देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान दूसरे देशों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है।

    इससे पहले भी जब देश में कोई महामारी या आपदा आई तो उसको प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसका एकजुट होकर सामना किया गया है। कोरोना के दौरान को देश ने दूसरे देशों को वैक्सीन तक मुहैया करवाई थी। अब इस आपदा में भी एकजुट होकर बाहर निकला जाएगा।