यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ahmedabad Plane Crash: बेटी से मिलने लंदन जा रही थी कुरुक्षेत्र की अंजू शर्मा, हादसे में हो गई मौत
कुरुक्षेत्र के रामसरन माजरा गांव की अंजू शर्मा अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारी गईं। वह अपनी बेटी निम्मी से मिलने लंदन जा रही थीं। अंजू का ससुराल ...और पढ़ें

HighLights
- अहमदाबाद में विमान दुर्घटना, अंजू शर्मा की मौत |
- बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं अंजू |
- मायके वाले अहमदाबाद के लिए रवाना |
संवाद सहयोगी, बाबैन (कुरुक्षेत्र)। अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने वाले विमान में बाबैन के गांव रामसरन माजरा गांव की बेटी अंजू शर्मा भी सवार थी। वह लंदन में रहने वाली अपनी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने जा रही थी। हादसे में अंजू की मौत हो गई।
अंजू की ससुराल गुजरात के वडोदरा में थी। एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ देर बाद निम्मी शर्मा को खबर मिल गई थी। उड़ान भरने से पहले अंजू शर्मा की निम्मी से बात हुई थी।
निम्मी ने विमान दुर्घटना की सूचना फोन पर अपने मामा मिलन को दी। इसके बाद गांव रामसरन माजरा में रह रहे अंजू शर्मा के मायके वाले अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।