विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में पोते के जन्म की खुशी के बीच दादा की हादसे में मौत, कैंटर ने कुचला

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:29 AM (IST)

शाहाबाद में पोते के जन्म की खुशी के बीच 42 वर्षीय बलजीत सिंह की नेशनल हाईवे-44 पर सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया।

पोते के जन्म की खुशी के बीच दादा की हादसे में मौत। सांकेतिक फोटो

पोते के जन्म की खुशी के बीच दादा की हादसे में मौत। सांकेतिक फोटो

संवाद सूत्र, शाहाबाद। पोते के जन्म की खुशियों के बीच 42 वर्षीय बलजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह नेशनल हाइवे-44 पर तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। उनका पोता 16 अक्टूबर को जन्मा था और पत्नी व नवजात मीरी-पीरी अस्पताल में भर्ती थे। बलजीत सिंह गांव शरीफगढ़ के निवासी थे और बिजली निगम के ठेकेदार के पास पावर हाउस में टावर लगाने का काम करते थे।

उनके बेटे संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे घरेलू सामान लेकर लौटने के बाद वह पिता के साथ अस्पताल जाने निकले। दोनों दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। पिपली की ओर से आए कैंटर ने सड़क किनारे खड़े बलजीत को टक्कर मारी।

गिरने के बाद कैंटर का टायर उनके ऊपर से गुजर गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर कैंटर कब्जे में लिया गया है। जांच जारी है।