विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में 48 घंटे से बत्ती गुल, बिजली और पानी के लिए परेशान हुए लोग; इनवर्टर भी ठप

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:53 PM (IST)

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिहोवा में ब्लैकआउट की स्थिति है, जिससे कई इलाकों में दो दिन से बिजली नहीं है।

यह फोटो एआई की मदद से एडिट की गई है।

यह फोटो एआई की मदद से एडिट की गई है।

HighLights

  1. बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पिहोवा में ब्लैकआउट की स्थिति

  2. कई इलाकों में दो दिन से बिजली गुल, इनवर्टर भी बंद

  3. पेयजल, घरेलू काम और व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित

संवाद सहयोगी, पिहोवा। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में ब्लैक आउट की स्थिति पैदा हो गई है। कुछ इलाकों में तो दो दिन से बिजली नहीं आई है। इससे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

शहर के मॉडल टाउन, काली माता मंदिर के आसपास के क्षेत्र, छोटा पार्क, गैस एजेंसी रोड, गुरुद्वारा रोड और वार्ड-16 सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। लोगों का कहना है कि बिजली जैसी जरूरी सुविधा लंबे समय तक बंद रहने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है।

गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में भी बिजली गुल होने के कारण लोगों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली बहाल करवाने के प्रयासों के लिए अपने पार्षद सुरेंद्र कुमार ढींगरा का आभार जताया।

कारोबारियों को हो रहा नुकसान

बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर केवल घरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुकानदारों और अन्य छोटे कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली के अभाव में व्यापारिक कामकाज प्रभावित होने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

बिजली व्यवस्था जल्द की जाए सुचारू

पिहोवा के विभिन्न क्षेत्रों के विनोद सैनी, रामेश्वर, दिलबाग, रमेश, राजेश, टोनी, सुप्रिया, पूनम, राज, सरिता ने सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए। हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।