यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्टर मनोज कुमार के बेटों ने सरस्वती तट पर किया पिंडदान, पुरोहितों ने दिखाई वंशावली; दिखी पिता के संस्कारों की झलक
मनोज कुमार के बेटे कुणाल और विशाल ने रविवार को पिहोवा के पवित्र सरस्वती तीर्थ में अपने पिता के लिए पिंडदान किया। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद उन् ...और पढ़ें

मेवा सिंह राणा, पिहोवा (कुरुक्षेत्र)। अभिनेता मनोज कुमार के बेटे कुणाल और विशाल रविवार की दोपहर 12:30 बजे पिंडदान करने पवित्र सरस्वती तीर्थ में पिंडदान करने पहुंचे। हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद पिता की आत्मिक शांति के लिए उन्होंने परिवार के साथ पिंडदान करते हुए तर्पण किया। साथ ही कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए। पुरोहित ने उन्हें मनोज कुमार की वंशावली भी दिखाई। इसके बाद भगवान कार्तिकेय मंदिर में तेल अर्पित कर बड़े शिवालय पृथ्वेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए। करीब ढाई घंटे बाद 3:00 बजे परिवार के साथ लौट गए।
गंगा में अस्थि विसर्जन कर आए थे पिहोवा
कुणाल ने बताया कि उनके परिवार की बहुत पहले से पिहोवा में आने की परंपरा है। उन्होंने पहले रविवार की सुबह हरिद्वार में गंगा में पिता की अस्थियां विसर्जित की। उसके बाद परिवार पिहोवा के सरस्वती तीर्थ आया। यहां उन्होंने उनके लिए पूजा के बाद तर्पण किया।
सरस्वती तट पहुंचने पर दोनों बेटों में मनोज कुमार के संस्कारों की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। जिस प्रकार से मनोज कुमार के अंदर भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के प्रति गहरी निष्ठा थी। उसी प्रकार उनके दिए गए संस्कार उनके बेटे कुणाल और विशाल में दिखाई दिए।
उन्होंने पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ पूजा की। साथ ही सरस्वती तीर्थ पर मंदिरों के दर्शन भी किए। पाकिस्तान में गुजरांवाला से था मनोज कुमार का संबंध मनोज कुमार के स्वजन के पुरोहित मुकुट बिहारी ने बताया कि मनोज कुमार का परिवार पाकिस्तान के गुजरांवाला जिले से संबंध रखता है।
खबरें और भी
पूजा के लिए मनोज कुमार के बेटे कुणाल और विशाल दोनों साथ आए थे। कुणाल के बेटे करम और चाचा विनय गोस्वामी भी साथ थे। बता दें कि चार अप्रैल को मनोज कुमार का 87 साल की आयु में निधन हुआ।