विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kurukshetra पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गुरुकुल में प्राकृतिक खेती को लेकर करेंगे चर्चा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 10 Aug 2023 06:36 PM (IST)

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। वह आज यहां प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण करने आए ...और पढ़ें

Kurukshetra पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गुरुकुल में प्राकृतिक खेती को लेकर करेंगे चर्चा
Kurukshetra पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गुरुकुल में प्राकृतिक खेती को लेकर करेंगे चर्चा

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। (Ramnath Kovind in Kurukshetra) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। वह आज यहां प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण करने आए हैं। पूर्व राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) , पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) के साथ-साथ हिमाचल के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला (Shiv Pratap Shukla) भी मौजूद रहे। गुरुकुल में प्राकृतिक खेती (Natural Farming) की बारीकियों के बारे में चर्चा करने के लिए सभी यहां पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री पहले भी कर चुके हैं चर्चा 

कुरुक्षेत्र में स्थित गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे प्राकृतिक खेती के बारे में चर्चाएं कर चुकें हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि गुजरात में भी लोगों के अंदर प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता आई है। यही नहीं बीते एक माह में ही एक लाख से ज्यादा किसानों से इसकी ट्रेनिंग भी ली है।