यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gita Mahotsav 2024: इस बार 28 फरवरी से 6 मार्च तक श्रीलंका में होगा गीता महोत्सव, अब तक इन देशों में हो चुका आयोजन
Gita Mahotsav 2024 कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव-2024 का आयोजन करेगा। केडीबी के पदाध ...और पढ़ें

HighLights
- इस बार श्रीलंका में आयोजित होगा गीता महोत्सव।
- 28 फरवरी से आयोजित होगा आठ दिवसीय महोत्सव।
- केडीबी के पदाधिकारी व अधिकारी गए श्रीलंका।
बृजेश द्विवेदी, कुरुक्षेत्र। Gita Mahotsav in Sri Lanka कई देशों में गीता महोत्सव मनाने के बाद कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में गीता महोत्सव-2024 का आयोजन करेगा। केडीबी के पदाधिकारी व अधिकारी तैयारियों के लिए मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो चुके हैं।
इनमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा शामिल हैं।
श्रीलंका में महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 6 मार्च तक
श्रीलंका में महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से 6 मार्च तक होगा। श्रीलंका में किस शहर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा केडीबी के अधिकारी वहां जाकर तय करेंगे। बता दें कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीलंका पार्टनर कंट्री था।
गीता महोत्सव 2023 में श्रीलंका के पर्यटन मंत्री थे मौजूद
महोत्सव के दौरान आए श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने अपने यहां भी गीता महोत्सव मनाने के प्रस्ताव रखा था जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया था। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने कुरुक्षेत्र पावन धरा की प्रशंसा के साथ ही ब्रह्मसरोवर पर महाआरती थी।
उन्होंने कहा था इस पावन धरा पर पांव रखते ही आध्यात्मिकता और भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद की अनुभूति हुई। इस धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश दिए जो आज भी पूर्णतया प्रासंगिक है।
केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना
इन उपदेशों का अनुसरण करने के लिए श्रीलंका के नागरिकों को भी प्रेरित और जागरूक किया जाएगा। अब केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हो चुका है। इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा व आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है।
खबरें और भी
महोत्सव के प्रारूप पर होगी चर्चा
मदनमोहन कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा ने बताया कि केडीबी का तीन सदस्यीय दल श्रीलंका के लिए रवाना हुआ है। वहां की सरकार श्रीलंका में कहां पर गीता महोत्सव का आयोजन करेगी उस स्थान का अवलोकन किया जाएगा। वहां पर महोत्सव का प्रारूप क्या होगा इस पर चर्चा कर उसके अनुसार तैयारी की जाएगी।