यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा में मची भगदड़ पर लगेगा विराम! इस्तीफों की होड़ के बीच सीएम नायब की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'समझाएंगे'
हरियाणा Haryana Election में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा में भगदड़ मच गई है। दरअसल बुधवार को भाजपा ने प्रदेश की 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नामों की ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा भाजपा में भगदड़ के बीच सीएम सैनी का बयान
- बोले- कमल का फूल एक ही जगह रह सकता है
- टिकट बंटवारे से नाखुश नेता दे रहे इस्तीफा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र।Haryana Vidhan sabha chunav 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के टिकट बंटवारे के बाद से पार्टी में भगदड़ मच गई है। अब तक कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। हरियाणा भाजपा में मची भगदड़ के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
क्या बोले सीएम सैनी?
बुधवार को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan sabha Election 2024) को लेकर 67 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा के टिकट बंटवारे से कई सारे नेता नाराज है। वहीं, जिन नेताओं को टिकट नहीं मिली है उन्होंने तो इस्तीफे देने भी शुरू कर दिए हैं, जिसको लेकर अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें: भाजपा में बगावत का 'सीरियल ब्लास्ट', इस्तीफों की लगी होड़; रणजीत चौटाला से लेकर सावित्री जिंदल तक ने छोड़ी पार्टी
सीएम ने कहा कि कमल का फूल एक ही जगह रह सकता है। एक फूल है और उसे लेने वालों की संख्या ज्यादा है। वहीं, करण देव कंबोज और लक्ष्मण नापा के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि वह दोनों हमारे मजबूत नेता हैं, हम उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे।
इन दिग्गजों ने छोड़ा पार्टी का साथ
हरियाणा विधानसभा में टिकट नहीं मिलने के बाद से पूर्व मंत्री करणदेव कंबोज, रणजीत चौटाला, हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी, रतिया विधायक लक्षमण नापा समेत शमशेर गिल इस्तीफा दे दिया है।
खबरें और भी
वहीं, देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। टिकट नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री कविता जैन ने भी इस्तीफा दे दिया और इस दौरान वह रोती हुई भी नजर आईं। भाजपा टिकट सूची आने के बाद से अब तक 250 से अधिक नेता और कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफे का दौर अभी भी जारी है।