विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धन्यवाद रैली: पिहोवा पहुंचे CM नायब सैनी, 28 करोड़ से अधिक की चार परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Published: Mon, 23 Dec 2024 04:29 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2024 05:04 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पिहोवा में 28 करोड़ 62 लाख रुपये की चार परियोजनाओं का ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र के पिहोवा पहुंचे नायब सैनी, बीजेपी सांसद नवीन जिंदल भी रहे मौजूद।
कुरुक्षेत्र के पिहोवा पहुंचे नायब सैनी, बीजेपी सांसद नवीन जिंदल भी रहे मौजूद।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम नायब सैनी हर विधानसभा में धन्यवाद रैली निकाल रहे हैं। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर सीएम नायब लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं। इस कड़ी में सीएम नायब सैनी की धन्यवाद रैली कुरुक्षेत्र के पिहोवा पहुंची।

पिहोवा में सीएम नायब सैनी ने 28 करोड़ 62 लाख की चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे लोगों के बहुत लाभ मिलेगा। रैली संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा और आम लोगों ने सीएम नायब का जोरदार स्वागत किया।

सदमे में हैं कांग्रेसी

इस दौरान सीएम नायब ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जो लोग संविधान को खतरा बता राजनीतिक रोटियां सेंकते थे, जनता ने उन्हें हरा दिया। कांग्रेसी सदमे में हैं। वह कहते हैं कि ईवीएम खराब है, बल्कि कांग्रेस की नीति खराब है।

प्रदेश में तीसरी बार नॉन स्टाप सरकार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखकर प्रदेश को विकसित राज्य बनाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को लेकर सामान रूप से विकास कार्य किया जा रहा है। इंद्री की अनाज मंडी में कहा कि मैं आप लोगों का धन्यवाद करता हूं। आपने तीसरी बार नॉन स्टाप प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया है।

विकास की रफ्तार को तीन गुणा करने का काम करेंगे

उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी में बंदरबांट की बात कर रहे थे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम जनता ने किया है। जो बोलते थे कि हमें 50 वोट दीजिए हम नौकरी देंगे। ऐसे दुष्प्रचार करने वाले लोगों को बाहर किया है। वह इस जीत के लिए नतमस्तक होकर इंद्री की सरदारी का धन्यवाद करते हैं।

हम तीसरे कार्यकाल में विकास की रफ्तार को तीन गुणा करने का काम करेंगे। कांग्रेसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजी हो रहे थे कि कांग्रेस की सरकार आएगी। वे कह रहे थे कि अपना घर भरेंगे, जनता ने उनका घर भर दिया। रैली के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत की।

यह भी पढ़ें- Haryana News: पंचायत के पास जमीन न होने पर साथ लगते गांवों में दिए जाएंगे गरीबों को प्लॉट, नायब सरकार खरीदेगी जमीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।