Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'EVM नहीं, कांग्रेस की नीति खराब', CM नायब सैनी का कड़ा प्रहार; बोले- प्रदेश को बनाएंगे विकसित राज्य

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 08:43 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के इंद्री में धन्यवाद रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी ...और पढ़ें

    धन्यवाद रैली में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी।
    धन्यवाद रैली में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी।

    जागरण टीम, पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल के इंद्री में धन्यवाद रैलियों को संबोधित किया। इनमें कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सदमे में हैं। वह कहते हैं कि ईवीएम खराब है, बल्कि कांग्रेस की नीति खराब है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को ध्यान में रखकर हरियाणा प्रदेश को विकसित राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग नौकरी में बंदरबांट की बात कर रहे थे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम जनता ने कर दिया है। हम तीसरे कार्यकाल में विकास की रफ्तार को तीन गुणा करने का काम करेंगे।

    तीसरी बार बनी डबल इंजन की सरकार

    उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है। वह सभी हलकों में जाकर आमजन का धन्यवाद कर रहे हैं। 24 फसलों पर एमएसपी देने के सवाल पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    अब हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारों को भी किसानों को यही बात कहनी चाहिए। पिहोवा अनाजमंडी में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा सरकार के कार्यकाल के 10 वर्षों का हिसाब मांगते थे, लेकिन जब उन्होंने विपक्ष से सवाल किए तब कोई भी नेता जवाब नहीं दे पाया।

    खबरें और भी

    किसानों को मिलेगा मालिकाना हक

    उन्होंने कहा कि सरकार ने पट्टेदार किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया। एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये प्रदेश के किसानों के खातों में सीधे डाले गए। बारिश कम होने से 825 करोड़ रुपये खातों में जमा कराए।

    प्रदेश में 24 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग देने के बाद सीएम पद की शपथ ली। बिना पर्ची बिना खर्ची दो लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। एक लाख 20 हजार बच्चों की नौकरियां सुरक्षित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

    करण दलाल समझ नहीं पा रहे, कैसे हार गया

    कांग्रेस नेता करण दलाल के ईवीएम को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेसी जीत गए, वह तो बोल नहीं रहे। करण दलाल समझ नहीं पा रहे कि आखिरकार हार कैसे गए। वह तो खुश हो गए थे कि उनकी सरकार आ गई। लेकिन कांग्रेस का ही सूपड़ा साफ कर दिया।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हरियाणा में नए साल में गरीबों को फ्री में मिलेगी जमीन; शहरों में 30 तो गांवों में दिए जाएंगे 100 गज के प्लॉट